भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ और स्टार अदाकारा आम्रपाली दूबे की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आई है प्यार मोहब्बत से भरपूर ‘पिया के बिना ना लागे जिया’ गाना। ये सांग फिल्म ‘माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का है, जो कि फ़िल्म की कहानी को इमोशनल गति देती है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसके बोल बहुत ही प्यारे हैं। इस सांग में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है और एक इमोशनल टच भी दे रही है। उनके बीच आदर्श प्रेम देखकर लोग भाव विभोर हो रहें हैं और इस गाने को काफी लाइक किया जा रहा है। जियो सिनेमा पर रिलीज हुई ये फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उनमें माँ-बेटे के हृदयस्पर्शी लगाव को बहुत ही भावुक बना रहा है। इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ का अर्श से फर्श तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना दिल को छू लेने वाला है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली का परफॉर्मेंस बहुत ही लाजवाब है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पिया के बिना ना लगे जिया’ गाने को सिंगर प्रियंका सिंह और नाज़िम अली ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गीत को गीतकार प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है जिसे मधुर संगीत से संगीतकार रजनीश मिश्रा सजाया है। इस फिल्म की निर्मात्री निर्माता ज्योति सुब्बारायन हैं और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म के निर्देशक व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।
Leave a Reply