सिंगर शिवानी सिंह और अभिनेत्री शिवानी सिंह का लोकगीत ‘सवतिया से प्यार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस शिवानी सिंह की शानदार जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘सवतिया से प्यार’ रिलीज किया गया है। सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ ये मजेदार लोकगीत श्रोताओं मन मोह रहा है। इस सांग के वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने मनमोहक अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सवतिया से प्यार’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने येलो कलर की साड़ी पहने कयामत ढा दिया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह गाना पति का पत्नी के प्रति बेवफाई पर आधारित है, इसमें खूबसूरत पत्नी होने के बाद भी पति किसी दूसरी लड़की में फंसा है। ये गीत गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। बहुत बढ़िया गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’
वहीं एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि ‘इस गाने का सिचुएशन फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर इतना बेस्ट सांग में काम करने का मौका दिया है। इसके लिए सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *