श्री बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा

श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज सुंदरकांड में विशाल भंडारे का आयोजन सनातनियों की तरफ से किया गया। अपार संख्या में भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से लेकर देर रात तक चलता रहा।

मातृ शक्तियों की अपार संख्या आगमन दरबार में हुआ, पूरा तारामंडल भक्ति मय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गेश त्रिपाठी सत्यव्रत गुप्ता शिव सागर राई मंटू सिंह राघवेंद्र शाही आदित्य राय बीएम शर्मा कामाख्या नारायण सिंह रंजन बाबा सक्षम दुबे विश्वावा सिंह आप सभी जनों का, जिनके सहयोग से आयोजन सफल हुआ, बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के तरफ से सबको बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

जय बालाजी सरकार की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *