सिद्धार्थनगर में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन का वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी ली,

सिद्धार्थनगर में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन का वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी ली, विभिन्न शाखाओं व आरक्षी प्रशिक्षण का निरीक्षण, सभागार कक्ष के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

सिद्धार्थनगर।आज एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने सिद्धार्थनगर जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन पहुँचने पर एडीजी जोन को गार्द ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया और वहाँ उपलब्ध संसाधनों, व्यवस्थाओं तथा कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

एडीजी जोन ने प्रचलित आरक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के स्तर, अनुशासन, विधिक जानकारी तथा फील्ड प्रैक्टिस की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की दक्षता बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और नियमित अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के बाद एडीजी जोन मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह सभागार पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस लाइन स्टाफ मौजूद रहा। एडीजी जोन ने समग्र निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और विभिन्न शाखाओं के रखरखाव की सराहना की, साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए सतत सुधार और तत्परता पर जोर दिया।

सिद्धार्थनगर पुलिस के लिए यह निरीक्षण आधुनिक व्यवस्था और गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *