वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी ने किया दिव्य ज्योति कलश का पूजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतवर्ष की दसों दिशाओं में प्रवाहित दिव्य ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार को गोरखपुर स्थित बेतियाहाता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी के आवास परिसर पहुँची। इस अवसर पर सुधा मोदी ने सपरिवार विधिवत पूजन-अर्चन कर दिव्य आरती सम्पन्न की।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा के साथ पधारे देवदूत ने अपने उद्बोधन में बताया कि ज्योति कलश यात्रा का मूल उद्देश्य घर-घर आध्यात्मिक जागरण व सकारात्मक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि कलश को घर लाने से परिवार में धार्मिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित होती है। गायत्री मंत्र जप, दीप प्रज्वलन व सामूहिक साधना के माध्यम से शांति, पवित्रता एवं सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है।

  यात्रा का एक प्रमुख लक्ष्य समाज में संस्कारों का संवर्धन, नित्य उपासना, आरती, सत्संग व सेवा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कलश यात्रा गाँव–गाँव एवं मोहल्लों में परस्पर प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का अभियान है। यह जन-जन को सदाचार, संयम, ईमानदारी, नैतिकता और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित कर व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

गायत्री परिवार का मूल संकल्प :

मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग की स्थापना:

यही ज्योति कलश यात्रा का आधार है। यह नशा-मुक्त, अपराध-मुक्त, सेवा पर आधारित समाज की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा युग निर्माण आंदोलन को गति प्रदान करती है।

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में गायत्री परिजन व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने दिव्य कलश दर्शन कर आनन्द व आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts