ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज देलही पब्लिक स्कूल में आयोजित भारत स्काउट और गाइड के तहत छात्र/छात्राओं ने प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण किया।
सोमवार को प्रशिक्षण समापन पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्रबंधक श्रीमती मीना गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को अनुशासित जीवन जीने एवं विषम परिस्थिति में कम संसाधन में जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे को राष्ट्रहित में एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार करता है। सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षण होना चाहिए जिससे बच्चों के अंदर विभिन्न कौशल का विकास हो सके। स्काउट प्रशिक्षक ऋतुराज एवं शशि प्रकाश ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की जानकारी, घर-घर तिरंगा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रध्वज को सुरक्षित रखना, ध्वजारोहण करने की विधि जानकारी, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट करने का तरीका आदि की जानकारी दिया गया। इस अवसर प्रधानाचार्य बुद्धि सागर सर, दिलीप राय, रंजना गौड़, शुभम वर्मा, ब्रह्मदेव, मैडम प्रमिला, मैडम रागिनी, शिफा, प्रीति, प्रियंका, अंजलि, केकशा, उन्नति आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद थे।
Leave a Reply