Tag: #breakingnews #up
-

निष्ठा सदैव अपरिवर्तनीय होनी चाहिए
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज संसार में राम नाम ही शाश्वत सत्य है बाकी सब मिथ्या है। सब कुछ यहीं छोड़ कर जाना है। अतः ईश्वर के प्रति निष्ठा रखें। ध्यान रखें, यह निष्ठा सदैव अपरिवर्तनीय होनी चाहिए। यह विचार बुधवार को नेशनल इण्टर कालेज खेल मैदान में आयोजित श्री राम कथा के सातवें दिन हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराते हुए प्रख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज ने व्यक्त किया। ____श्री हनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा में कथा प्रेमियों को राजन जी महाराज ने बताया कि भगवद्भक्ति में निष्ठा केवट जैसी होनी चाहिए।भगवान की सेवा कर यदि उनसे कुछ न मांगा जाए तो उनकी भक्ति जरूर मिलती है। जब केवट ने कुछ नहीं लिया तो उसे अपनी विमल भक्ति देकर विदा किया। यदि सेवा कर कुछ मांगना ही है तो उनके चरणों की प्रीति मांगिए। यदि भगवान की विमल भक्ति जीवन में मिल जाय न तो फिर किसी वस्तु की आवश्यकता जीवन में नहीं है। राजन जी ने कहा कि बच्चों में प्रारम्भ से ही यह संस्कार उत्पन्न करना चाहिए कि वो सभी को प्रणाम करें क्योंकि न जाने किस रूप में कोई आ जाय और हमें भगवान की कृपा दिला दे।ऋषि मार्कण्डेय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके माता पिता जानते थे कि वे अल्पायु हैं। उन्होंने बालक मार्कण्डेय के अन्दर सभी को प्रणाम करने का संस्कार डाला। वे सभी को प्रणाम करते थे। एक दिन नारद जी आए। नारद जी को उन्होंने प्रणाम किया। ऋषि ने उन्हें चिरंजीवी होने का आशिर्वाद दिया। मार्कण्डेय द्वारा अपनी उम्र बताने पर नारद जी ने अपने आशिर्वाद की मर्यादा रखने को तमाम जतन किए और अंततः बालक मार्कण्डेय चिरंजीवी हुए और ऋषि मार्कण्डेय के रूप में विख्यात हुए। राम कथा को आगे बढ़ाते हुए राजन जी महाराज ने बताया कि भगवान राम, अनुज लक्ष्मण व मां जानकी सहित भारद्वाज मुनि की आज्ञा ले आगे बढ़े।रास्ते में जंगलों, पर्वतों, सरोवरों को देखते चले जा रहे थे। रास्ते में सुन्दर आश्रम देख गदगद हो गए। आश्रम के पास पहुंचे।सूचना पा वाल्मीकि जी बाहर निकले तो दोनों भाई दौड़ कर उनके चरणों में लेट गए। मुनि ने उन्हें उठा सीने से लगा लिया और आशीष देने के साथ उनके दर्शन कर अपने चक्षुओं को तृप्त किया। फिर रामजी ने उनसे रहने के स्थान के बारे में पूछा तो उन्होंने उन्हें चित्रकूट के कामदगिरि पर निवास करने को कहा। भगवान राम ने ऋषि का आदेश पा चित्रकूट पहुंचे। रामजी के आने की खबर पा देवता कोल भीलों के रूप में आ वहां पर्णकुटी का निर्माण किए।रामजी वास्तु पूजा कर पत्नी व भाई समेत उसमें निवास करने लगे।
-

भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है,
भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है,
लोकदल,लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार पाने के लिए आंदोलन का शरण लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ये बड़े ही शर्म की बात है।एक तरफ युवा को रोजगार देने वाली सरकार नौकरी का प्रमाण पत्र दे रही है और फोटो खिंचवाती है , तो दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं को पुलिस से लाठी मरवा रही है। लोकदल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पीसीएस प्री और आरओ..एआरओ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में छात्र आंदोलन प्रयागराज में यूपीपीएससी मुख्यालय के सामने आज दूसरे दिन भी समर्थन किया है। भाजपा के लोग एक देश एक चुनाव की बात तो करते है वह आज एक साथ परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं क्यों?नॉर्मलाइजेशन की यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार के लिए लूपहोल है। यह गलत परंपरा को जन्म देगी।
भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलित वंचितों अन्य वर्गों को सरकारी नौकरी को उनके पहुंच से दूर करने का प्रयास कर रही है। बेरोजगार युवाओं पर अत्याचार बंद करिए। छात्रों की मांग लोकदल की मांग है। -

युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का युवक बाँसगाव में फरुआही नाच नाचने गया था।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी टार्जन पुत्र रामराज उम्र करीब (28 वर्ष) गुरुवार को छठ पूजा में बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपार में फरुआही नाच नाचने गया था कि गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गई महिलाओं के समय शाम को नाचने के बाद छठ पूजा स्थल स्थित तालाब में स्नान करने लगा,उसी समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब कर मर गया । मृतक टार्जन को एक पुत्र और एक पुत्री है । मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
परिवार वालों का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना बांसगांव की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । -

बारिश के चलते भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत 6 लोग मलबे में दबे
कन्नौज: बारिश के चलते भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत 6 लोग मलबे में दबे
छत पर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दबे
मलबे में दबने से दो सगे भाई-बहन की हुई मौत
लोगों ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर
अन्य सभी को आई मामूली चोटें,कराया इलाज
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की घटना -

UP में भारी बारिश से बदहाल हुई जिंदगी
*🌧️लखनऊ-*
UP में भारी बारिश से बदहाल हुई जिंदगी………!!
मकान गिरे, सड़कें कटी, आठ लोगों की मौत।
अवध के जिलों में सबसे ज्यादा हुआ नुकसान।
बिजली के पोल गिरने से कई गांवों की बिजली गुल।
आज 30 जिलों में तेज हवा व भारी बारिश की चेतावनी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए राहत कार्य के निर्देश।
-

राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों
में स्थित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा का प्रारंभ दिनाक तेरह अगस्त से किया जा रहा हैं ।यह संकल्प महामहिम श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के सचिवालय निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के ४३ वे दीक्षांत समारोह को सामाजिक दृष्टिकोण से और सार्थक बनाने की एक अत्यंत सराहनीय अनूठी पहल है ।
ये गाँव -रामनगर करजहा, ककराखोर, जंगल अख़लासकवर ,बालापार और बैजनाथपुर जो की तीन विभिन्न ब्लॉको में है क्रमश पिपराइच , पिपरौली और चरगांवँ। इनमें स्थित आगनवाड़ी केंद्रों जिनकी संख्या कुल पंद्रह है में बच्चों में स्वास्थ्य और स्वक्षता , केंद्र की स्वक्षता तथा आगनवाड़ी सेविकाओं की निपुणता को केंद्रित कर आपसी प्रतियोगता होगी ।इन समस्त मानको पे जो केंद्र सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा , उस आंगनवाड़ी केंद्र को महामहिम राज्यपाल दीक्षांत के अवसर पर पुरस्कृत करेंगी ।
इसके साथ साथ इन गाँवों /ब्लॉको में स्थित प्राइमरी, हायर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूलों के मध्य कक्षा तीन से पाँच , छै से आठ , नौ से दस तथा ग्यारह से बारह के चार कक्षा समूहों में भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जा रहा है ।इन गाँव / ब्लॉकों से हार समूह के हर प्रतियोगता के दो उत्कृष्ट छात्र/छात्राओं को प्रतियोगता के दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय में आकर आपस में प्रतिस्पर्धा करनी होगी । इसके पश्चात इन तीनों प्रतियोगिता के हर कक्षा समूह के दो सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा तथा इनकी कृतियों का प्रदर्शन भी महामहिम के समक्ष होगा ।
इस पूरे कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन स्तर पर डीपीओ,बीएसए , डीएसओआई का सहयोग साथ साथ डॉ रीना सिंह और डॉ विनय मल्ल का सहयोग लगातार मिल रहा है।
माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराये जा रहे इस अंतर आगनवाड़ी प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालय प्रतियोगिता के सुचारूँ संचालन के लिए प्रो दिव्या सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया है । -

कर्मचारियों को राहत देने वाला हो केंद्रीय बजट

*कर्मचारियों को राहत देने वाला हो केंद्रीय बजट*– रूपेश
*आयकर स्लेव भी बढ़ाए सरकार*– मदन मुरारी शुक्लगोरखपुर 05 जुलाई कल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक हुई जिसमें मानसून सत्र में 23 जुलाई को सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले पूर्णकालिक बजट कर्मचारियों को राहत की व्यवस्था की जाए यह बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की एक बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार कर्मचारियों के बहु प्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे सरकार के इस निर्णय से देश के करोड़ों कर्मचारी और उनके परिजनो को राहत मिलेगी।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि आगामी बजट में आयकर स्लैब बढ़ाकर दस लाख किया जाए उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता 50% से अधिक हो गया है इस लिए नियम अनुसार 50% महंगाई को मूल भत्ते में मर्ज किया जाए और सरकार आठवें वेतन आयोग के लिए समिति का गठन करें जिससे समय पर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिल सके।
उपाध्यक्ष श्री अशोक पांडे ने कहा कि कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.68 से बढ़कर 3.67 करने की पुरानी मांग को भी पूरा किया जाए।
राजस्व अमीन संग्रह के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला में कोरोना काल में फ्रिज डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए के एरियर देने और पेंशनरों को रेल किराया में रियायत देने का मामला उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर गोविन्द जी रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह श्याम नारायण शुक्ल अशोक पांडेय अनूप कुमार इजहार अली प्रभु दयाल सिन्हा बंटी श्रीवास्तव फुलई पासवान ओंकार नाथ राय जामवंत पटेल विजय शर्मा विनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर। -

बिजली गिरने के साथ आरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।

*सचेत ऐप के माध्यम से अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों व आसपास के इलाकों में कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने के साथ आरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।*
आज़मगढ़, अंबेडकर नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती
-

सत्संग के दौरान लाखों की भीड़ में मची भगदड़, भगदड़ से हुई श्रद्धालुओं की मौत*

*एटा बिग ब्रेकिंग*
*एटा से इस वक्त की बड़ी खबर*
*एटा से सिकंदरा राव भोले बाबा का सत्संग देखने गए लगभग 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की खबर,*
*सत्संग के दौरान लाखों की भीड़ में मची भगदड़, भगदड़ से हुई श्रद्धालुओं की मौत*
*एटा के मेडिकल कॉलेज में डेड बॉडी आने का सिलसिला जारी*
*12 लोगों के शव भेजे पोस्टमार्टम हाउस अन्य घायलों का उपचार जारी*
*मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या*
*हाथरस जनपद के सिकंदरा राव के निकट साकार विश्व हरि सत्संग का है पूरा मामला*






में स्थित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा का प्रारंभ दिनाक तेरह अगस्त से किया जा रहा हैं ।यह संकल्प महामहिम श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के सचिवालय निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के ४३ वे दीक्षांत समारोह को सामाजिक दृष्टिकोण से और सार्थक बनाने की एक अत्यंत सराहनीय अनूठी पहल है ।




