कर्मचारियों को राहत देने वाला हो केंद्रीय बजट

Written by

in

*कर्मचारियों को राहत देने वाला हो केंद्रीय बजट*– रूपेश
*आयकर स्लेव भी बढ़ाए सरकार*– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर 05 जुलाई कल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक हुई जिसमें मानसून सत्र में 23 जुलाई को सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले पूर्णकालिक बजट कर्मचारियों को राहत की व्यवस्था की जाए यह बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की एक बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार कर्मचारियों के बहु प्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे सरकार के इस निर्णय से देश के करोड़ों कर्मचारी और उनके परिजनो को राहत मिलेगी।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि आगामी बजट में आयकर स्लैब बढ़ाकर दस लाख किया जाए उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता 50% से अधिक हो गया है इस लिए नियम अनुसार 50% महंगाई को मूल भत्ते में मर्ज किया जाए और सरकार आठवें वेतन आयोग के लिए समिति का गठन करें जिससे समय पर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिल सके।
उपाध्यक्ष श्री अशोक पांडे ने कहा कि कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.68 से बढ़कर 3.67 करने की पुरानी मांग को भी पूरा किया जाए।
राजस्व अमीन संग्रह के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला में कोरोना काल में फ्रिज डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए के एरियर देने और पेंशनरों को रेल किराया में रियायत देने का मामला उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर गोविन्द जी रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह श्याम नारायण शुक्ल अशोक पांडेय अनूप कुमार इजहार अली प्रभु दयाल सिन्हा बंटी श्रीवास्तव फुलई पासवान ओंकार नाथ राय जामवंत पटेल विजय शर्मा विनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *