Tag: #Breaking#news#gorakhpur

  • चेयरमैन का मनाया गया जन्मदिन, मिली बधाई

    चेयरमैन का मनाया गया जन्मदिन, मिली बधाई

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर +निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उमर का जन्मदिन समर्थकों ने नगर पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया।
    बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में समर्थकों ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर उनके लम्बे सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना किया।
    इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता महेश उमर, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, पवन यादव, सभासद सुदीप वर्मा, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, कर्मी रविन्द्र कुमार, विपुल साहनी, नियाज़ अहमद, परमहंस, महेश पटेल, आज़ाद अहमद, अजय कुमार, राजेश पटेल, विकाश गौड़, हिमांशू गौड़, कन्हैया मौर्य, कृष्ण कुमार, उमेश यादव, मोनू श्रीवास्तव, घनश्याम, मनोज निगम, सन्नी, श्रीराम, अशोक मिश्र, विपिन तिवारी, सुरेश उमर, प्रकान्त उमर, अमन उमर, रचित उमर ने चेयरमैन को जन्मदिन की बधाई दी।

  • गोला क्षेत्राधिकारी से की शिकायत विवेचक बदलने की मांग

    गोला क्षेत्राधिकारी से की शिकायत विवेचक बदलने की मांग

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर +निष्पक्ष टुडे) कोतवाली क्षेत्र के खुटभार निवासी रणजीत सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह गोला क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर मारपीट के एक मुकदमे में जांच कर रहे अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की है।
    _खुटभार निवासी रणजीत सिंह ने क्षेत्राधिकारी गोला को दिये गये शिकायती पत्र में लिखा है कि कुछ माह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना में शामिल लोग प्रार्थी से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। बड़हलगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की जांच थाने के एक दारोगा को सौंपी गयी। आरोप है कि विवेचक पीड़ित से आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पचास हजार की मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर विवेचक पिछले महीने आरोपियों से मोटी रकम लेकर मुकदमे की फाईनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच करते हुए विवेचक बदलने और जांच अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग किया है।

  • गाड़ी खड़ा करने को लेकर मनबढ़ो ने तीन भाइयों को पीटा केस दर्ज

    गाड़ी खड़ा करने को लेकर मनबढ़ो ने तीन भाइयों को पीटा केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा थाना क्षेत्र के गीडा के एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले तीन भाई की गाड़ी खड़ा करने को लेकर मनबढ़ो ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिए । पुलिस ने एक नामजद तथा 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से नीरज सिंह निवासी मरीकोटला बाग़राय जिला प्रतापगढ़ जो गीडा स्थित एक फैक्ट्री में अपने दो अन्य भाईयों के साथ मजदूरी करता है । गाड़ी खड़ा करने को लेकर हरनही थाना खजनी निवासी एक व्यक्ति भी इसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है । गाड़ी खड़ा करने को लेकर इससे विवाद हो गया तो उसने 12 से 15 अज्ञात लोगों को बुला दिया, और लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । जिसमे पीड़ित के भाई धीरज सिंह का सिर फटने से वह बेहोश हो गया ।
    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बबलू पांडे निवासी हरनही थाना खजनी तथा 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट, अंगभंग करना, जान से मारने की धमकी देने, तथा बलवा का केस दर्ज कर लिया है ।

  • जर्जर बेलघाट-कुरी मार्ग: जनता का धरना, पर नहीं हो रहा मरम्मत

    जर्जर बेलघाट-कुरी मार्ग: जनता का धरना, पर नहीं हो रहा मरम्मत

     

    गोरखपुर, बेलघाट थाना क्षेत्र – गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेलघाट-कुरी मार्ग जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है और बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकट हो जाती है।

    इस मार्ग की दुर्दशा के चलते स्थानीय लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया है, जिससे न केवल लोग घायल हो रहे हैं, बल्कि समय की भी हानि हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया है, ताकि प्रशासन के संज्ञान में ये मामला आ जायें।

  • प्रेमिका के घर में घुस प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

    प्रेमिका के घर में घुस प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला के घर में प्रेमी के घुसे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया । और खूब धूनाई कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस शिकायत मिलने पर कारवाई करने की बात कर रही हैं ।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महिला की रिश्तेदारी जिला संत कबीरनगर में है । महिला का उसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । अक्सर चुपके से युवक महिला के घर आता जाता था । जिसको लेकर पड़ोस के लोग परेशान हो चुके थे । रविवार को रात्रि में 10 बजे महिला घर में अकेली थी । उसी दौरान उसका प्रेमी घर में घुस आया । जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई, और उसे महिला के कमरे में पकड़ लिया, और खूब पिटाई करने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस बुला लिया, और उसे पुलिस को सौंप दिया ।
    पुलिस को देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है । इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जायेगा ।

  • बेटे ने बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डाला, उलाहना देने पर पिता ने दी धमकी

    बेटे ने बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डाला, उलाहना देने पर पिता ने दी धमकी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी रामअशीष पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर, उनकी बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डालने और उलाहना देने पर धमकी देने के मामले में गाव के ही पिता-पुत्र पर हरपुर बुदहट थाने पर रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है ।
    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि देवरिया गाव के अनिल पुत्र श्यामदेव ने अपनी मोटरसाइकिल से मेरे घर के सामने बकरी के बच्चे को चढ़ाकर मार डाला । जब मैं इस बात का उलाहना दिया तो अनिल के पिता शायमदेव ने कहा कि जैसे तुम्हारी बकरी के बच्चे को मारा है, तुम्हे भी मर डालेंगे । डरे सहमे रामअशीष ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को सारी आप बीती बताई । पुलिस ने आरोपी अनिल और उसके पिता शायमदेव पर बीएनएस की धारा 325, 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

  • गगहा थाने में हत्यारोपित ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

    गगहा थाने में हत्यारोपित ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

     

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।अपने पिता की गला दबाकर हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए अरविंद नामक युवक ने रविवार की सुबह गगहा थाने में खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने बनिया को फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की समय रहते थाने के पुलिस कर्मियों की नजर गई और उन्होंने उसे बचा लिया।
    अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वह खतरे से बाहर है।

    गगहा थाना क्षेत्र के घेवरपार गांव में गुरुवार की रात में 45 वर्षीय रामप्यारे की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। राम प्यारे के बेटे अरविंद ने गांव के लोगों से बताया कि हार्ट अटैक से पिता की मृत्यु हो गई है। गांव के लोगों ने जब शव देखा तो गले पर रस्सी का निशान दिख रहा था और मौत से पहले पिता पुत्र में विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अरविंद दिल्ली कमाता था चार दिन पहले वह घर पर आया था उसकी पत्नी मायके गई थी । पुलिस वालों की माने तो वह स्मैक का आदी है नशे की लत में उसने इस तरह का प्रयास किया है। फिलहाल खतरे से बाहर है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, मृतक के साले की सूचना पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

    संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, मृतक के साले की सूचना पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट में शुक्रवार की रात शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब (28 वर्ष) भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया । शनिवार को सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो स्वजनों ने कमरे का फाटक खोल कर देखा तो वह मृत पड़ा था । इसके बाद लोगों को मृत्यु हो जाने की जानकारी दी गई । मृतक युवक शैलेन्द्र कुमार की शादी 3 वर्ष पहले खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सिकरी में हुई थी । उसके एक डेढ़ माह की बच्ची है, कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी, उसके बाद से वह अवसाद में रहता था । युवक शैलेन्द्र कुमार की मौत की सूचना पर मृतक की पत्नी और साला जितेन्द्र कुमार जब दरघाट पहुंचे घर तो देखा कि उसके पति का घरवाले अंतिम संस्कार करने आमी नदी घाटी पर ले जा रहे थे । पत्नी शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी, इसके बाद पत्नी के भाई जितेन्द्र कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को दे दिया । मौके पर पहुंची हरपुर-बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि मृतक के शाला जितेन्द्र कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा ।