Tag: #Breaking#news#gorakhpur

  • सरयू अमृत महोत्सव में 21की शाम बहेगी कविता की धार

    सरयू अमृत महोत्सव में 21की शाम बहेगी कविता की धार

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव के अंतर्गत फ़िराक़ गोरखपुरी के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 21 दिसम्बर की शाम शहीद स्मारक मुक्तिपथ पर शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी देते हुए कवि सम्मेलन मुख्य संयोजक डॉ निर्भय निनाद ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। जिसमें इटावा के गौरव चौहान(लपेटे में नेता जी टीवी फेम), लखनऊ से अभय निर्भीक, बाराबंकी से विकास बौखल, गोरखपुर से डॉ चेतना पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता एवं स्थानीय कवि अपनी कविताओं से महोत्सव को गुंजयमान करेंगे।

    https://youtu.be/jt88uUPsTJo?si=9IFJ_oVV_S8-BXv2

  • डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए

    डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए

    डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए,

    गोरखपुर। जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. राजेंद्र कुमार पर गलत मेडिको लीगल रिपोर्ट और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने एसआईसी के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    राजभवन से जारी आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और महकमे के अधिकारी फाइलों की छानबीन कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पीएचसी को दी है।

    इस मामले में डॉ. राजेंद्र कुमार के साथ-साथ जिला अस्पताल के तीन अन्य चिकित्सकों पर भी गंभीर आरोप हैं। राज्यपाल ने यह आदेश 28 नवंबर को जारी किया है और जांच को एक महीने में पूरा करने की दिशा में निर्देश दिए हैं।

  • खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली

    खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली

    खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली,

    ग्रामीणों के विरोध करने पर खनन माफिया दिखाता है धौंस,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक खनन माफिया का वर्चस्व चल रहा है । इसके द्वारा लगातार अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है । खनन माफिया का वर्चस्व इतना है कि इसका विरोध करने की साहस भी कोई नहीं दिखा पाया है । वही पुलिस से खनन माफिया की खूब साठगांठ चल रही है । चाहे दिन हो या रात इसके डंफर सड़क पर फर्राटे भरते नजर आते है । स्थित बद्तर तब हो जाती है, जब सड़क से गुजर रहे राहगीर गिरे मिट्टी से पूरी तरह धूल से पट जाते है । खनन माफिया द्वारा रात के अंधेरे में किसी की भूमि से मिट्टी खोद लिया जा रहा है । यदि कोई काश्तकार विरोध भी करने की साहस दिखाता है, तो उसे अपनी धौंस से दबा देता है । रविवार बीती रात हद तो तब हो गई जब खनन माफिया के वाहनों ने जबरैला विश्खोहर मार्ग पर बने पुलिया को तोड़ डाला । जिससे आवागमन प्रभावित हो चुका है । टूटा पुलिया दुर्घटना का कारण बन सकता है । इसके अलावा सड़क के किनारे बने नालियों के भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए है । जिससे सड़क पर जल जमाव की स्थित बनी हुई । पीड़ित राहुल शुक्ल निवासी हरपुर ने खनन माफिया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस बाबत तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाया जायेगा, और खनन माफिया को चिन्हित कर कारवाई की जाएगी ।

  • स्थगन आदेश बाद चारदीवारी तोड़ने का आरोप

    स्थगन आदेश बाद चारदीवारी तोड़ने का आरोप

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    गीडा थाना क्षेत्र के खानीमपुर में स्थगन आदेश बावजूद मनबढ़ द्वारा चारदीवारी से तोड़कर गिराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । मिली जानकारी से शत्रुजीत सिंह निवासी खानिमपुर जो गोरखपुर शहर में अपने परिवार के साथ रहते है, और पांच भाई है । आपसी सहमति से भूमि का बंटवार हुआ है । और अपने हिस्से के भूमि में मकान का निर्माण कराए है । शेष भूमि में चारदीवारी चलाया गया था । रविवार को मनबढ़ पट्टीदार ने जेसीबी लगाकर चारदीवारी को तोड़ दिया । जिस पर बंटवारे को लेकर स्थगन आदेश भी है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा की मामला संज्ञान में है । जांच कराई जा रही है ।

  • न०प० प्रशासन ने पानी निकासी की समस्या का लिया संज्ञान

    न०प० प्रशासन ने पानी निकासी की समस्या का लिया संज्ञान

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    न० प० सहजनवा के वार्ड न 4 मे पानी निकासी की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी सूर्यकान्त एवं जेई ने मौके पर निरिक्षण किया और कर्मचारियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया ।
    बता दे की न०प० के वार्ड न 4 केशोपुर मे कुछ माह पूर्व नाली का निर्माण हुआ था । जिसमे अनियमितता की वजह से पूरी नाली चोक हो गई थी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी । गौरतलब है की अधिशासी अधिकारी सूर्यकान्त ने आज जेई सहित मौके पर निरीक्षण किया और कार्य को सुचारु रूप से निष्पदित करने का आदेश दिया ।

  • गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द कराया गया

    गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द कराया गया

     

    दिनांक 10.11.2024 को आवेदक अपना बैग जिसमें 02 अदद लैपटाप व आवश्यक दस्तावेज, कपड़ा व घर की चाभी थी, भूलवश किसी ऑटो में छोड़ दिया गया था । जिसे थाना खजनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त ऑटो को खोजकर बैग को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 18.11.2024 को आवेदक को सुपुर्द किया गया । जिस पर आवेदक द्वारा गोरखपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।

  • ग्राम भूअहिया में नंगे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत

    ग्राम भूअहिया में नंगे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत

     

    गोला, लखीमपुर खीरी।
    गोला क्षेत्र के ग्राम भूअहिया में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए नंगे बिजली के तारों ने एक महिला की जान ले ली। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब कौशल्या देवी (45), पत्नी परभंस, खेत के पास से गुजर रही थीं। अचानक वह नंगे बिजली के तारों की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

    स्थानीय किसानों के अनुसार, तारों को खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। हालांकि, यह कदम सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा था, जिससे एक निर्दोष महिला की जान चली गई।

    घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस करेगी जांच:
    पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति लापरवाही और बिजली तारों के गलत उपयोग की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

  • कांग्रेस ने मनाई गई ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि

    कांग्रेस ने मनाई गई ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि

    आज गोरखपुर जिले में सहजनवा ब्लाक के हरपुर बुदहट शहीद वीरांगना ऊदा देवी की पुण्यतिथि अन्नपुर चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी निर्मला पासवान के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति की अध्यक्षता में उदा देवी जी की पुण्य तिथि मनाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि आदम में साहस एवं शौर्य की प्रतीक संपूर्ण भारत का नाम विश्व पटेल पर गर्व से ऊंचा करने वाली सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति के दौरान लखनऊ की शासक बेगम हजरत की सेवा में महिला ब्रिगेड की सेनापति वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारा था अंत में वे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुई अपने व्यक्तित्व का परिचय कराने वाली मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली पासी समाज में जन्मे रहने वाली महानायिका विरागना उदा देवी पासी का आज ही के दिन 16 नवंबर 1857 में शहीद हुई थी आज उनके 167 वे पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माला अर्पण कर नमन करती हुई महिलाओं को उनके मार्ग पर चलने के लिए इतिहास को दोहराया गया भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है दलित विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी यह सरकार है इसी लिए सभी महिलाओं को वीरांगना उदा देवी के इतिहास को बताते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित की इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, सहजनवा महेश पासी संयोजक, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र निषाद, नगर अध्यक्ष सहजनवा संजय सिंह, बद्रीनाथ शुक्ला ,अभयानंद द्विवेदी राम सकल पासवान ,बृजभान पासवान ग्राम प्रधान रामगोपाल पासवान प्रधान, सर्वजीत रावत तीर्थराज कनौजिया, जग्गू गुप्ता विवेक पासवान अजीत पासवान राजेश पासवान अभिषेक पासवान ऋषिकेश राव, सत्यवान पासवान, रमाकांत प्रधान, आदित्य पासवान, मोहित पासवान, अक्षय बार दयाराम,

  • विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

    विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के संसारपार गांव मे 22 वर्षीय विवाहिता रुसी खातून पत्नी अमन अहमद का शव शनिवार की सुबह उसके घर मे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का पति अमन दुबई मे रहकर काम करता है। अभी दो माह पूर्व दुबई गया है। मृतक रुबी को 06 वर्षीय पुत्री व 04 वर्षीय पुत्र है।
    इस संबंध मे परिजनो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह मृतक के जेठ की बेटी ने रुबी का शव पंखे से लटका देखा। उसने दुकान पर अपने पिता फिरोज को फोन किया। घबराये फिरोज ने कुछ लोगो को साथ लेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतरकर सीएचसी बड़हलगंज लाया। जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फिरोज ने पुलिस को सूचना दी। फिरोज की बेटी ने बताया कि आज सुबह ही फोन पर पति से बात कर झगड़ा कर रही थी।

  • भारी हंगामे के बीच सुचिता बनी रामपुर गाव की कोटेदार, दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

    भारी हंगामे के बीच सुचिता बनी रामपुर गाव की कोटेदार, दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर गाव में कोटा चयन के तीसरे प्रयास में गुरुवार को हुई बैठक में सुचिता यादव को गाव का नया कोटेदार चुना गया । हालांकि दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी गुड़िया यादव के सेकड़ो समर्थकों ने हंगामा करते हुए कोटा चयन करने आये अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया कि राजनीतिक दबाब में आते हुए फर्जी तरीके से कोटा चयन कर दिया गया । जबकि, दोनों प्रत्याशी को बराबर- बराबर बोट मिले ।
    बताते चले कि कुछ माह पूर्व रामपुर का कोटा निलम्बित करते हुए अधिकारियों ने गाव का कोटा बैजलपुर में अटैच कर दिया था । तबसे कोटा चयन प्रक्रिया दो बार निरस्त हो चुका था, गुरुवार को कोटा की दावेदारी को लेकर दो प्रत्याशियों सुचिता यादव और गुड़िया यादव (दिव्यांग) ने चयन समिति के सामने अपना नाम रखा । जिसके बाद वोटिंग शुरू हुई तो सुचिता को 189 और गुड़िया को 187 मत मिले । जिसके बाद गुड़िया के पक्ष के लोगो ने हंगामा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया कि दोनों पक्ष को बराबर 188-188 मत मिले । वही ग्रामीणों द्वारा हंगामा होते देख, चयन समिति में शामिल नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, ग्राम सचिव गौरी सिंह, मौके से चले गए । प्रदर्शन करने वालो ने इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन देने की बात कही है ।
    ग्राम सचिव गौरी सिंह का कहना है कि गुड़िया से दो वोट अधिक सुचिता को मिला है, इसलिए सुचिता को गाव का नया कोटेदार चुना गया है ।