खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली

खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली,

ग्रामीणों के विरोध करने पर खनन माफिया दिखाता है धौंस,

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवां ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक खनन माफिया का वर्चस्व चल रहा है । इसके द्वारा लगातार अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है । खनन माफिया का वर्चस्व इतना है कि इसका विरोध करने की साहस भी कोई नहीं दिखा पाया है । वही पुलिस से खनन माफिया की खूब साठगांठ चल रही है । चाहे दिन हो या रात इसके डंफर सड़क पर फर्राटे भरते नजर आते है । स्थित बद्तर तब हो जाती है, जब सड़क से गुजर रहे राहगीर गिरे मिट्टी से पूरी तरह धूल से पट जाते है । खनन माफिया द्वारा रात के अंधेरे में किसी की भूमि से मिट्टी खोद लिया जा रहा है । यदि कोई काश्तकार विरोध भी करने की साहस दिखाता है, तो उसे अपनी धौंस से दबा देता है । रविवार बीती रात हद तो तब हो गई जब खनन माफिया के वाहनों ने जबरैला विश्खोहर मार्ग पर बने पुलिया को तोड़ डाला । जिससे आवागमन प्रभावित हो चुका है । टूटा पुलिया दुर्घटना का कारण बन सकता है । इसके अलावा सड़क के किनारे बने नालियों के भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए है । जिससे सड़क पर जल जमाव की स्थित बनी हुई । पीड़ित राहुल शुक्ल निवासी हरपुर ने खनन माफिया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराकर कारवाई करने की मांग किया है ।
इस बाबत तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाया जायेगा, और खनन माफिया को चिन्हित कर कारवाई की जाएगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *