Tag: #Breking#news#gorakhpur#up
-

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिये हुई हवन
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मैदान में उतर रही भारतीय टीम की जीत के लिये बड़हलगंज में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर की अगुवाई में हवन कर के प्रार्थना की गई।
-

सरस्वती विद्या मंदिर महिला पी॰ जी॰ कालेज में वाणिज्य विभाग के द्वारा “व्हेयर फ्लेवर मीट एम्पॉवरमेंट” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर महिला पी. जी. कालेज के वाणिज्य विभाग द्वारा फूडप्रेन्यौर हब ” व्हेयर फ्लेवर मीट एम्पॉवरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अनुज मालिक ( सी.ई.ओ., गीडा) रहीं । कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों की विशिष्टता उनके प्रसिद्ध पोशाकों एवं व्यंजनों के साथ प्रस्तुत की गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पाक कौशल के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उनके सशक्त भूमिका को प्रदर्शित करना रहा ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अनुज मालिक ने छात्राओं के पाक कौशल की सराहना करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ होने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने छात्राओं को यह सुझाव दिया कि “वे अपने कौशल को पहचाने एवं उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें।”
छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने परिणाम घोषित किया जिसमें प्रथम विजेता स्टाल नं.2 (महाराष्ट्र राज्य की प्रस्तुति) रहीं ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. रीना त्रिपाठी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में वाणिज्य विभाग के समस्त प्रवक्तागणों की अहम् भूमिका रही।
-

चाकू मारकर युवक की हत्या….
गोला, गोरखपुर। थाना क्षेत्र मे शनिवार की सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान खिरकिटा दूबे गांव के 24 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ चल रही है।
बताया जा रहा है कि युवक गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास गया था। सुबह 10:30 बजे के आसपास उसका शव वहां देखा गया। उसकी हत्या चाकू मारकर की गई है। हत्या किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
-

प्रेमी से बात करने से किया मना तो माता-पिता पर चाकू से किया वार
“मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी पुलिस”
गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के एक गांव में अजीबो गरीब मामला शुक्रवार को सामने आया है। जहां एक किशोरी को जब प्रेमी से फोन पर बात करने से मना किया गया तो उसने अपने माता-पिता पर चाकू से वार कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार खोराबार के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे मना किया तो किशोरी ने चाकू लेकर मां को मारने की धमकी दी। परेशान मां ने यह बात किशोरी के पिता को बताई जब किशोरी को उसके पिता ने डांटा तो उसने गुरूवार को चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पिता घायल हो गये, यही नही पिता को घायल कर किशोरी घर से फरार हो गई। जिसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद खोराबार पुलिस अज्ञात प्रेमी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ खोराबार इत्यानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।
-

रेलवे बस स्टैंड पर अवैध सामानों, लगेजों का लगा अंबर
ब्रेकिंग गोरखपुर। रेलवे बस स्टैंड पर अवैध सामानों, लगेजों का लगा अंबर।

● कुलियों द्वारा सरकारी बसों से अवैध तरीके से उतर जाता है लगेज
●बंद लगेज/कार्टून के अंदर कुछ भी वैध/अवैध समान हो सकता है परन्तु क्यों नहीं होती है जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उपरोक्त सामानों जांच?
●उसी रास्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमेशा मंदिर आना-जाना रहता है, कभी भी सुरक्षा में हो सकती है चूक
● त्यौहारों के सीजन में फ़ूड एवं खाद्य विभाग भी सामानों को जांचने के बजाय कर देता है अनदेखी
●जिम्मेदारों को है जानकारी, लेकिन किसके सह पर अवैध लगेज कारोबार का सिलसिला है जारी?
●जबकि आरएम का कहना है कि बुकिंग का सामान बसों द्वारा ‘कार्गो’ के जरिये बुकिंग करके आता है लेकिन बस स्टैंड के पहले ही रेलवे बस स्टैंड स्थित हीरापुरी कॉलोनी गेट के सामने कुली द्वारा अवैध सामान बसों से क्यों उतरवाया जाता है यह एक यक्ष प्रश्न है।
-

दबंग भू माफिया के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश
*मन्दिर के सेवक के नाम पर अधिकारियों को मिला कर 13 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर करना चाहता कब्जा*
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सिकरी निवासी राजेन्द्र यादव की 13 हजार
स्क्वायर फीट जमीन है। उक्त भूमि को जबरन कब्जा करने हेतु मन्दिर के सेवक के नाम पर हौशिला सिंह ने आज अधिकारी को मिला कर जबरन जमीन को 31 लाख में खरीदने की प्लान पर राजेन्द्र यादव को थाने से फर्जी महिला से मुकदमा दर्ज करा दिया। पीडित राजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी व अपने पुस्तैनी जमीन की रक्षा हेतू गुहार लगाया है। मुख्यमंत्री ने हौशिला सिंह व मदद करने वाले अधिकारी के विरुद्ध जांच करने का आदेश कर दिए हैं।
मालूम हो कि एम्स थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी राजेन्द्र
की पुस्तैनी 13 हजार स्क्वायर फिट जमीन है। जिसको लेने के लिए हौशिला सिंह जो अपने को मन्दिर का सेवक बता कर स्थानीय अधिकारी व थाना को अपने आधिपत्य में करते हुए एक महिला को खड़ा कर फर्जी मुकदमा राजेन्द्र यादव का मोबाइल डाल कर दर्ज करा दिया जो सीडीआर और सीसी कैमरे में राजेंद्र अपने घर मौजूद है लेकिन लगातार हौशिला सिंह ने पुलिस अधिकारी के सांठ गांठ से राजेन्द्र को प्रताडित करने लगे । पीडित भू-स्वामी मन्दिर पहुंच कर मुख्यमंत्री से अपनी पीडा सुनाया। पीडीत का पीडा सुन मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हौशिला सिंह व उसके मददगार अधिकारी की गोपनीय जांच कर कड़ी कार्यवाही करें। बतादें कि अपने दबंगई से करोड़ों की जमीन को मात्र 31 लाख रुपये में खरीदने की नियत बना कर राजेन्द्र यादव को पुलिसिया मिली भगत से प्रताडीत कराने लगे। सूत्रों की माने तो हौशिला सिंह मन्दिर का सेवक नहीं है बल्कि उसे मन्दिर में आने से रोक है। क्यों कि वह सीएम के नाम पर अपना करोबार चलाता और पुलिस विभाग पर अपना भौकाल जमाये रहता है। चुकी मन्दिर का आदमी बताने पर लोग चुप्पी साध ले रहे हैं। -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने बनाई ‘लिपस्टिक गन’
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, गोरखपुर ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईटीएम, गीडा के द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं, इशरत खान और सृष्टि श्रीवास्तव, ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी ‘लिपस्टिक गन’ विकसित की है । यह खास डिवाइस छेड़छाड़ या किसी आपात स्थिति में महिला की आवाज पहचानकर पुलिस और परिजनों को तत्काल कॉल व लोकेशन भेज सकती है ।
छात्रा इशरत खान ने बताया कि देश और दुनिया में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए उन्होंने यह सुरक्षा उपकरण तैयार किया है । यह लिपस्टिक गन मुसीबत के समय न केवल पुलिस और परिवार को सतर्क करेगी, बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी मददगार साबित होगी ।
सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि यह लिपस्टिक गन देखने में साधारण लिपस्टिक जैसी है, लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर गन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है । इसमें 5 मिमी का बैरल लगाया गया है, जिसमें 4 मिमी की प्लास्टिक और लाल मिर्च से बनी गोलियां भरी जाती हैं । ये बुलेट अपराधी की आंखों में तेज जलन उत्पन्न कर उसे अस्थायी रूप से असहाय बना देंगी, जिससे महिला को मौके से भागने का समय मिल सकेगा ।
आईटीएम के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह लिपस्टिक गन महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है । उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस इनोवेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही ।
-

पासपोर्ट सत्यापन जानबूझकर लंबित रखना पुलिसकर्मी की लापरवाही मानी जाएगी : एसएसपी
“आवेदनों को लंबित रखने वाले अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे: एसएसपी”
गोरखपुर। पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पासपोर्ट सत्यापन का कार्य देख रहे पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पासपोर्ट सत्यापन करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी इसका निर्वहन बेहद सतर्कता के साथ करें। जानबूझकर अनावश्यक रूप से आवेदनों को लंबित रखने वाले अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि पासपोर्ट सत्यापन का कार्य हर हाल में तीन दिनों के भीतर निस्तारित किया जाए। आवेदक द्वारा सूचनाएं छिपाए जाने आदि की दशा में ही इसका उल्लेख करते हुए यह सूचना पासपोर्ट कार्यालय को भेज दी जाए। अनावश्यक रूप से जानबूझकर सत्यापन कार्य को लंबित रखना संबंधित पुलिसकर्मी की लापरवाही मानी जाएगी और उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि आवेदन पत्र में उल्लेख किए गए विंदुओं की गहराई से छानबीन सुनिश्चित करें ताकि कोई तथ्य जांच में छूट न जाए सत्यापन का कार्य गुणवत्तापूर्ण करें अगर किसी मामले में आवेदक बताए गए पते पर नहीं मिलता है और सत्यापन कार्य संभव नहीं है तो वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजें। सत्यापन के नाम पर शिकायत प्राप्त होने पर जांच करा कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई होगी बैठक में पासपोर्ट नोडल एसपी अनुराग सिंह भी रहे मौजूद।
-

HURL गोरखपुर ने उत्पादन और ऊर्जा दक्षता में रचा नया इतिहास

गोरखपुर, 2025। HURL गोरखपुर यूनिट हेड, श्री दिप्तेन रॉय ने जानकारी दी कि गोरखपुर फर्टिलाइज़र प्लांट ने अपनी स्थापना के बाद से उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले तीन वर्षों में संयंत्र ने 33.15 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन कर देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
“उत्पादन में लगातार वृद्धि”
• वित्तीय वर्ष 2022-23 में संयंत्र ने 8.65 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया।
• वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 13.5 लाख मीट्रिक टन हो गया।
• वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 11 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन हो चुका है।“ऊर्जा दक्षता में ऐतिहासिक उपलब्धि”
गोरखपुर संयंत्र ने न केवल उत्पादन में बढ़ोतरी की है, बल्कि ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित किए हैं। हाल ही में संयंत्र ने 4.80 Gcal/MT की न्यूनतम ऊर्जा खपत का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज और बेहतर करते हुए 4.786 Gcal/MT तक ले आया गया है। यह संयंत्र की उच्च तकनीकी क्षमता और संचालन उत्कृष्टता को दर्शाता है। वर्तमान में संयंत्र 106% क्षमता पर निरंतर संचालन कर रहा है, जो इसकी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
“समाज के उत्थान में HURL की भूमिका”
HURL न केवल यूरिया उत्पादन में उत्कृष्टता स्थापित कर रहा है, बल्कि समाज कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। माननीय प्रबंध निदेशक श्री एस. पी. मोहंती के कुशल नेतृत्व में, कंपनी ने गोरखपुर जिले में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CER) परियोजनाओं के तहत 50 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामुदायिक विकास को सशक्त बनाना है।
“किसानों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित HURL”
HURL गोरखपुर संयंत्र अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, सतत विकास की नीतियों और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ देश के कृषि और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी का लक्ष्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना, उत्पादन लागत को कम करना और ऊर्जा दक्षता के नए मानक स्थापित करना है।
HURL गोरखपुर अपनी निरंतर प्रगति और नवाचारों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
-

सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश; गिरफ्तार
रांची। बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ की होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। इसी दौरान वे एक होटल में रूकी। जब वह होटल के कमरे में गयी तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल चलाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से 2 पिस्टल बरामद किए।
वहीं सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पूर्व विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वहीं आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही होटल के कमरे से 2 पिस्टल भी बरामद किया गया है।












