Tag: #Breking#news#gorakhpur#up

  • फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान

    गोरखपुर। जिले में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कमर कस ली है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों और फर्जी पत्रकारों का डेटा तैयार करें।

    एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है। इसमें पत्रकारों के पहचान पत्र, कार्यस्थल और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस कदम से पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिले में केवल वास्तविक और प्रमाणित पत्रकार ही कार्यरत रहें।

    सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना है, जो पत्रकारिता के नाम पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जल्द ही ऐसे फर्जी पत्रकारों पर गाज गिरने की संभावना है।

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, और फर्जी पत्रकार समाज और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही पत्रकारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फर्जी पत्रकार किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

    इस कदम की जिले में सराहना हो रही है। लोग इसे सकारात्मक पहल मानते हैं, जिससे पत्रकारिता के स्तर में सुधार होगा और फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगेगी।

  • पिस्टल निकाल कर ,लड़के पर रोब झाड़ते दरोगा जी

    पिस्टल निकाल कर ,लड़के पर रोब झाड़ते दरोगा जी

    गोरखपुर: पादरी बाजार के एक नजदीकी मैरिज हाउस के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक लड़के ने मना कर दिया कि यहां पर गाड़ी ना खड़ी करें मेरे घर के लोग अभी आए नहीं है , उस पर दरोगा जी को गुस्सा आ गया और गाली देते हुए उसके घर में घुस गए वहां पर मौके पर मौजूद लोगों ने मौके की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और देखा की ब्लैक कोट, व्हाइट शर्ट पहने युवक जो हाथ में पिस्तौल लहराते हुए लड़के को घर से बाहर खींच रहा हैं और अपने आप को पुलिस वाला बता रहा हैं।

    मामला जो भी हो बिना वर्दी के पिस्तौल निकाल कर किसी को डराना और रौब झाड़ना स्थानीय लोगों को नागवार लगा ,और लोगों ने जब इसका विरोध किया तो धमकी देते हुए वें पुलिस चौकी पर चले गए और अन्य पुलिस वालों के साथ वापस आकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे , स्थानीय लोगों ने हाथ में पिस्टल देखकर ज्यादा विरोध नहीं किया और वें लोग उस 18 वर्षीय लड़के को पुलिस चौकी उठा ले गए। उस लड़के को यह नहीं पता था कि यह एक दरोगा जी हैं, उसने उन्हें गाड़ी खड़ा करने को मना कर दिया और इस बात पर दरोगा जी को गुस्सा आ गया, जिसकी वजह से वें युवक को पुलिस चौकी उठा ले गए।

  • नौसड़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

    नौसड़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

    गोरखपुर ब्रेकिंग: नौसड़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

    गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गीड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद,

    विगत दिनों गीड़ा थाना क्षेत्र के कोलिया स्थित वाडा सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए,तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी हुई थी।

    गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नौसढ़ शुभम श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर बाघागाड़ा फोरलेन के पास से घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

    गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में विजय कुमार सिंह पुत्र परशुराम सिंह बरई पट्टी थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, राकेश गुप्ता उर्फ रोमित पुत्र शंकर शाह निवासी अहवर शेख थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चंपारण बेतिया बिहार और सुजीत कुमार पुत्र अर्जुन शाह निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है।

    पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर चोरी किये हुए 50 कार्टून माल को बरामद किया गया है।

    आपको बता दे कि नौषड़ क्षेत्र के दक्षिण कोलिया में वाडा सेल्स कॉरपोरेशन नाम की गोदाम का ताला तोड़कर विगत 12 जनवरी की रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।इस दौरान गोदाम में रखे हुए के JQR ब्रांड के कार्टून में पैक जूते चुरा लिए गए थे. जिसके संबंध में गोदाम मालिक द्वारा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया गया था।पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए,मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी किये गए।जूतों को बरामद करने में सफलता पाई है।चोरी किये हुए और माल और शेष बचे चोरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।घटना के सफल अनावरण में चौकी प्रभारी नौषड़ शुभम श्रीवास्तव,प्रशिक्षित महिला उप निरीक्षक आंचल, हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर, हेड कांस्टेबल,शैलेंद्र यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजेश चौधरी और कांस्टेबल भीम पटेल ने अहम योगदान निभाया है।

  • सैफ पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

    सैफ पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

    अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सैफ पर हमला करने वाला गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।
  • गोरखपुर पुलिस का गुड वर्क, मिल गया खोया पुत्र

    गोरखपुर पुलिस का गुड वर्क, मिल गया खोया पुत्र

    गोरखपुर: आप सभी के जागरूकता के कारण एवं शाहपुर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय और उनकी टीम के सक्रियता से शिशिर वर्मा जी का सुपुत्र मिल गया।

    श्री एवं श्रीमती शिशिर वर्मा ने ईश्वर के साथ सभी सहयोगीयों को धन्यवाद दिया।

  • इंतजार की घड़ियां खत्म हुई, 2025 में शुरू होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे; पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिलेगी विकास की गति

    इंतजार की घड़ियां खत्म हुई, 2025 में शुरू होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे; पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिलेगी विकास की गति

    शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट,
    खजनी, गोरखपुर

    Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। यह 91.352 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों को आपस में जोड़कर क्षेत्र के सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। चार लेन का यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास से शुरू होकर आजमगढ़ के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस परियोजना पर कुल 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी जिसके बाद वर्ष 2019 में भूमि अधिग्रहण शुरू हुआ। स्वीकृत ग्रीनफील्ड परियोजना की लागत 5,876.67 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी, जिसमें भूमि की लागत भी शामिल है। हालांकि, परियोजना की अद्यतन अनुमानित लागत 7,283 करोड़ रुपये है।

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू में मार्च 2022 में पूरा होना था। लेकिन, कोविड और लॉकडाउन के कारण एक्सप्रेसवे पर काम में देरी हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 91 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 2025 की शुरुआत में जनता के लिए खुलने वाला है। 07 जनवरी 2025 तक एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

    सर्विस रोड भी बनाई जाएगी
    एक्सप्रेसवे पर 110 मीटर का राइट ऑफ़ वे (ROW) होने के साथ ही इससे सटे गांवों के निवासियों को एक्सप्रेसवे तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के एक तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। अंडरपास बनाए जाएंगे और एक्सप्रेसवे उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए दो स्थानों पर सार्वजनिक सुविधा सुविधाओं के निर्माण की भी योजना है।

    किन-किन जिलों को फायदा होगा?
    यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर और सन्त कबीरनगर जिलों को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा। इससे इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

    कितना पूरा हो चुका है काम ?
    परियोजना के लिए ज़रूरी जमीन का लगभग 99.10% अधिग्रहण हो चुका है। इसके अलावा, पर्यावरणीय स्वीकृति और वन विभाग से अनापत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। निर्माण कार्य दो पैकेजों में चल रहा है, और दोनों पैकेजों का काम तेजी से चल रहा है।

    लोगों को क्या फायदा होगा?
    यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करेगा। इससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

    वाराणसी के साथ जोड़ा जाएगा
    गोरखपुर बाई पास (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर जैतपुर ग्राम के निकट से शुरू होकर पूर्वाञ्चल एक्सप्रेसवे के चैनेज 190+855 पर समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे को वाराणसी के साथ एक अलग लिंक रोड के माध्यम से जोड़ा जाना है।

     

  • 3 पुलिस चौकी, 100 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ ‘दीवार’. ‘सलमान’ तक पहुंचना नामुमकिन है !

    3 पुलिस चौकी, 100 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ ‘दीवार’. ‘सलमान’ तक पहुंचना नामुमकिन है !

    3 पुलिस चौकी, 100 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ ‘दीवार’. ‘सलमान’ तक पहुंचना नामुमकिन है !

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर मंडराते खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में लगातार इजाफा किया जा रहा है, कल सलमान खान की बालकनी में बूलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया था…और आज घर के बाहर 3 पुलिस चौकियां बनाई गई है. सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के दाहिनी तरफ पहली पुलिस चौकी है…जबकि ऑपोज़िट रोड पर दूसरी पुलिस चौकी है. तीसरी चौकी ठीक गैलेक्सी के उस बालकनी के सामने है जहां सलमान अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते है

    लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद सलमान के घर के बाहर 3 शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है साथ ही चप्पे -चप्पे पर हाई रिज़ोल्यूशन कैमरे लगाए गए है…सलमान की सुरक्षा में काले रंग की 4 गाड़िया भी है जिनमे एक बुलेटप्रूफ गाड़ी है जो सलमान खान के कोनवॉय में चलती है. पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर लॉरेंज गैंग के बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग हुई थी. जिसके बाद सलमान की सुरक्षा को और सख्त किया गया है.

  • रोड पर खड़ी लग्जरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

    रोड पर खड़ी लग्जरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

    गोरखपुर ब्रेकिंग : रोड पर खड़ी लग्जरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला,

    गोरखपुर: गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अंतर्गत एक ढाबे के पास रोड पर खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया.

    आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बस राख में तब्दील हो गई. गनीमत रहा कि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

    मिली जानकारी अनुसार बस ढाबे पर खड़ी थी और अचानक आग की लपटें उठने लगीं.स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    गोरखपुर। रामगढ़ताल की खूबसूरत लेक क्वीन क्रूज पर नए साल की चमचमाती रात ने एक चौंकाने वाली घटना का पर्दाफाश किया। चार युवकों ने डिजिटल सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए क्रूज की वेबसाइट हैक की और फर्जी टिकट बुक कर 31 दिसंबर की रात शानदार पार्टी का आनंद उठाया। यह खुलासा तब हुआ जब क्रूज प्रबंधन ने टिकटों का स्टॉक मिलान किया और चार टिकटों को अवैध पाया।
    चारों युवकों ने हैकिंग के जरिए न केवल क्रूज के सिस्टम को धोखा दिया, बल्कि प्रबंधन को 12,000 रुपये का नुकसान भी पहुंचाया। मैनेजर की सतर्कता से मामला पकड़ में आया, जिसके बाद संचालक राजकुमार राय ने रामगढ़ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
    शिकायत में राजन नाम के एक युवक और तीन अज्ञात साथियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हैकिंग के पीछे के पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
    क्रूज प्रबंधन को संदेह है कि यह घटना केवल नए साल तक सीमित नहीं है। आशंका है कि इसी तरह पहले भी वेबसाइट हैक कर मुफ्त टिकट बुक किए गए होंगे। इस घटना ने प्रबंधन को अपनी सुरक्षा प्रणाली की खामियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

    यह मामला केवल एक क्रूज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि डिजिटल युग में धोखाधड़ी के नए तरीके कैसे उभर रहे हैं। नए साल के जश्न के दौरान अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के फर्जीवाड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
    घटना के बाद क्रूज प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट और टिकटिंग प्रक्रिया की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञों की मदद ली है। वहीं, पुलिस ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए जांच तेज कर दी है।

    डिजिटल सुरक्षा पर सवाल,

    इस घटना ने डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर ऐसे प्लेटफॉर्म, जो डिजिटल माध्यम से सेवाएं प्रदान करते हैं, उन्हें अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    सख्त कार्रवाई की मांग,

    इस फर्जीवाड़े से न केवल क्रूज प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा की अनदेखी के गंभीर परिणाम भी सामने आए हैं। प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और ठोस कदम उठाने की मांग की है।

    “यह घटना केवल एक चेतावनी है कि तकनीक के साथ चलने की होड़ में सुरक्षा की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

     

  • अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया

    अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया

    आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया जिसमें जिला अल्पसंख्य के अधिकारी मौजूद रहे और अंजुमन इस्लामिया के गेट पे और नोटिस बोर्ड पे नोटिस चस्पा किया और अंजुमन के किराएदारों को नोटिस भी जारी किया जिसमें किराएदारों ये निर्देशित किया गया कि अब वो अपना कराया नवनियुक्त कमेटी के सदस्य को दे और उनसे अध्यक्ष और सेक्रेटरी द्वारा हस्ताक्षर की गई रशीद भी ले
    कमेटी के अध्यक्ष अनस चौधरी ,सेक्रेटरी नूरुल हक, मोहम्मद फारुक उपाध्यक्ष, हाफिज बदरुद्दीन सदस्य और अन्य सदस्य मौके पे मौजूद रहे।