Tag: #Breking#news#india

  • खुलासा: थप्पड़ कांड पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस

    खुलासा: थप्पड़ कांड पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस

    खुलासा: नरेश मीणा के SDM थप्पड़ कांड में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही कलेक्टर सौम्या झा ने बड़ा खुलासा कर दिया है,

    सौम्या झा पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलन के समय नरेश मीणा से बात क्यों नहीं किया? अब सौम्या झा ने बताया है कि उन्होंने नरेश मीणा से 6 से अधिक बार बात करने का प्रयास किया। लेकिन नरेश मीणा ने बात ही नहीं किया।

    यही नहीं सौम्या झा ने ये भी बताया रात में आगजनी और उपद्रव मचाने वाले में गिरफ्तार से 60 अधिक लोग बाहरी थे। मामला राजस्थान के टोंक का।

  • अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में आग

    अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में आग

     

    अहमदाबाद स्थित बोपल इलाके में एक 22 मंजिला इमारत आवासीय इमारत में आग लग गई। इमारत से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान एक महिला बेहोश मिली, जिसे अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लग गई। सूचना के बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में बेहोश मिली महिला को अस्पताल भेजा गया है

  • घुसपैठ के मामले में ईडी ने की कई जगहों पर छापेमारी

    घुसपैठ के मामले में ईडी ने की कई जगहों पर छापेमारी

    रांची : बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में रांची समेत कई ठिकाने पर ईडी टीम छापेमारी कर रही है, ईडी की टीम मंगलवार की सुबह झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल में कुल 17 ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. रांची में ईडी की टीम ने बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन,आश्वी डायग्नोसिस समेत छह ठिकाने पर छापामारी कर रही है, गौरतलब है कि बीते 16 सितम्बर को ईडी ने झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी और संदिग्ध घुसपैठ के मामले की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।*

  • चिलुआताल के कथित एनकाउंटर की मानवाधिकार आयोग में शिकायत

    चिलुआताल के कथित एनकाउंटर की मानवाधिकार आयोग में शिकायत

    आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 3 दिन पहले गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुए सैफ के कथित एनकाउंटर के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है.

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इस मामले में थाने पर दर्ज एफआईआर संख्या 839/2024 के अनुसार सैफ द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग की गई. इसमें उसके पांव पर गन शॉट इंजरी आई.

    इसके विपरीत अमिताभ ठाकुर को सैफ की कथित मेडिकल रिपोर्ट मिली है. इसके इंजरी संख्या 1 पर गन शॉट का एंट्री वुंड है, जिसमें साफ-साफ ब्लैकेनिंग अर्थात कालिमा लिखा है. इसका सीधा अर्थ है कि अधिकतम 1 मीटर की दूरी पर फायरिंग की गई, जो थाने में दर्ज एफआईआर पर गंभीर सवालिया निशान लगता है.

    उन्होंने इस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

    संलग्न– एफआईआर तथा कथित मेडिकल रिपोर्ट

    डॉ नूतन ठाकुर
    प्रवक्ता
    आजाद अधिकार सेना

  • 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है

    12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है

    12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है,

    NEET-UG नीट यूजी में नहीं मिलेंगे अनगिनत मौके, डॉक्टर बनना है तो अब स्टूडेंट्स को नीट यूजी परीक्षा देने के लिए अधिकतम 4 मौके मिलेंगे,

    नीट यूजी परीक्षा को जेईई मेन की तर्ज पर करने की योजना बनाई जा रही है (NEET UG 2025). अब स्टूडेंट्स को नीट यूजी परीक्षा देने के लिए अधिकतम 4 मौके मिलेंगे. इससे स्टूडेंट्स ज्यादा गंभीरता के साथ मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करेंगे (Medical Entrance Exam). अभी तक नीट यूजी अटेंप्ट लिमिट निर्धारित नहीं किए जाने की वजह से कई स्टूडेंट्स 7-8 बार परीक्षा देते थे. अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. नीट यूजी अटेंप्ट लिमिट बन जाने से स्टूडेंट्स की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

  • IAS मनोज सिंह ACS के वेटिंग में जाने की 2 और वजहें भी है

    IAS मनोज सिंह ACS के वेटिंग में जाने की 2 और वजहें भी है

     

    UP में 2 स्लॉटर हाउस को NOC प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दी गयी थी जिसमे वहाँ के 2 अफ़सरो को सस्पेंड किया गया, सचिव साहब को भी हटाया गया और IAS मनोज सिंह अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड थे

    IAS मनोज सिंह के निजी सचिव राजीव कुमार ने ACS साहब से एक ऐसी चिट्ठी अपनी पत्नी के लिए जारी करवा दिया था जो नियमतः सही नही थी

    ACS साहब के निजी सचिव ने पहले अपनी शिक्षिका पत्नी की पोस्टिंग बिना नियमों के चिड़ियाघर में करवाई थी बाद में निजी सचिव अपनी पत्नी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तैनाती करने की फाइल चला दिया मूलरूप ने निजी सचिव की पत्नी की तैनाती प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर में थी जहां 100 बच्चो पर इकलौती टीचर थी।

  • बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई

    बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई

    बिग ब्रेकिंग
    बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई,
    नेपाल से दिल्ली भाग रहे मुख्य आरोपी शिवा एवं उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार,
    12 अक्टूबर को मुम्बई में हुई थी बाबा सिद्दकी की हत्या,
    बहराइच के गण्डारा निवासी शिवा बाबा सिद्दीकी की हत्या में था शामिल,
    मुख्य आरोपी की मुम्बई STF एक महीने से कर रही थी तलाश,
    बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल 3 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार,
    मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई एसटीएफ पुलिस लेकर हुई रवाना,
    नेपाल सीमा से मुख्य आरोपी शिवा की एसटीएफ ने की गिरफ्तारी,

  • कनाडा में खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला गिरफ्तार! हरदीप निज्जर का है सहयोगी

    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला गिरफ्तार! हरदीप निज्जर का है सहयोगी

     

    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी अर्शदीप दल्ला को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि उसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह अभी भी जेल में है या उसे रिहा कर दिया गया है।

  • CJI डी वाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे

    CJI डी वाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे

    CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आज आखिरी वर्किंग–डे था। सुनवाई पूरी होने के बाद जब कुर्सी से उठे तो हाथ जोड़कर कोर्ट रूम को प्रणाम किया और विदाई ली। चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।