Tag: #Entertainment#bhojpuri#song

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुंदरता और अदाकारी का कोई जवाब नहीं। संगीतप्रेमियों के बीच उनका जलवा कायम है। ऐसे माही श्रीवास्तव के मनमोहक अदायगी और नृत्य से सजा हुआ मनोरंजनपूर्ण भोजपुरी लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ आडियंस के बीच रिलीज किया गया है। इस सांग को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। उनकी आवाज के जादू पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव हरे पीले रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी कातिल अदा से चक्कू छुरिया चलाकर सबके दिलों को घायल कर रही है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत के बोल जहां बहुत प्यारे हैं और वहीं इसका संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘हर एक गाना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सांग भी दिल के बहुत करीब है। इसका सब्जेक्ट बहुत प्यारा है। इस गाने की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाती है। रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बना दिया है, जोकि भोजपुरी सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘साड़ी लेयादी बनारस से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत ‘राजा जी के रहते’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत ‘राजा जी के रहते’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ का दस मिलियन का जश्न मनाने बाद एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘राजा जी के रहते’ लेकर आई हैं, जिसमें उन्होंने ऐसा डांस का तड़का लगाया है कि लोग देखते के देखते रह जाते हैं। इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड अपनी मधुर गायकी से तहलका मचाने वाली सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। यह भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के रहते’ लेकर आई हैं। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

    इसके वीडियो में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी चम चमाती सिल्वर कलर की लहँगा चोली पहने अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं। इस सांग का ऑडियो और वीडियो बहुत ही शानदार बनाया गया है।

    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग फरारी कार में करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने की शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई है। इस सांग की मेकिंग में रत्नाकर कुमार सर ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस सांग अपना प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू!’
    सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि इतना बेस्ट सांग गाने का मुझे मौका मिला। मेरा गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसका ऑडियो और वीडियो श्रोताओं को पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के रहते’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अपने हुश्न का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘डोली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘डोली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    अदाकारा माही श्रीवास्तव भोजपुरी फिल्मों और गानों में मोहक अदा से कयामत ढाकर करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वह जब सुर्ख लाल साड़ी पहनकर अपने फैंस एवं आडियंस से रूबरू होती हैं तो सबकी धड़कने तेज हो जाती हैं। उनके दीवानों में चार सौ चालीस वोल्ट के करंट का एहसास होता है। ऐसे में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘डोली’ लेकर आई हैं, जिसमें वह दिलकश अदा से सबका दिल लुभा रही हैं। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। उनकी सुरीली स्वर श्रोताओं के कानों मिसिरी से घोल रही है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव शादी का सुर्ख लाल जोड़ा पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह लोगों पर कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग को बहुत ही शिद्दत से बनाया गया है। इस गाने सिचुएशन बहुत प्यारा है, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बड़े कला और संगीत प्रेमी हैं, इसीलिए वे हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर फ़िल्म और गाने बनाते हैं। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘डोली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कयामत ढा दिया है। उनके साथ भाई की भूमिका में एक्टर अंकित ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • करिश्मा कक्कड़ और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘प्यार करीला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    करिश्मा कक्कड़ और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘प्यार करीला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

     

    भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ हरदम अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाकर सबका दिल जीत लेती हैं। उनकी मधुर स्वर की तान श्रोताओं के दिलों दिमाग में छा सा जाता है, जिससे उन्हें भरपूर प्यार मिलता रहता है। वहीं बंगाली ब्यूटी दिया मुखर्जी की अदा और मोहिनी मुस्कान पर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उनकी एक खूबी ये देखने को मिल रही है कि वह दिलकश अदाओं से अपने फैंस व ऑडियंस पर खूब जादू चलाती हैं। ऐसे में इस सिंगर करिश्मा कक्कड़ और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘प्यार करीला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की अदाकारी लाजवाब बना रही है। इसके वीडियो में दिया मुखर्जी जोरदार ठुमका लगाकर खूब गरदा उड़ा रही हैं और हरी साड़ी ब्लाउज पहने अट्रैक्टिव लुक से सब पर जादू चला रही है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है, वहीं इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘प्यार करीला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव व नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • देसी स्टार समर सिंह ने ‘मोसम्मी’ गाना से मचाया तहलका

    देसी स्टार समर सिंह ने ‘मोसम्मी’ गाना से मचाया तहलका

    देसी स्टार समर सिंह विगत कई सालों से देसी गाने गाकर तहलका मचाये हुए हैं। वें अपनी मधुर गायकी और अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे में समर सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘मोसम्मी’ आडियंस के बीच आ गया है, जिसे एसएफसी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस मजेदार भोजपुरी गीत को समर सिंह ने बड़े ही मिजाज के साथ गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने। समर सिंह ने इस गाने को मस्ती मूड में गाया है, जिसे क़ाफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस जया पांडेय नजर आ रही है। उनकी केमेस्ट्री फुल टू धमाल मचा रही है।

    गौरतलब है कि एसएफसी म्यूजिक एलएलपी प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘मोसम्मी’ के निर्माता सुल्तान अंसारी (एडवोकेट) हैं। एमडी जेम्स पार्कर (निर्देशक) हैं। इस गाने के गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। इसे मधुर संगीत से संगीतकार राहुल रॉकी ने सजाया है। कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर पप्पू वर्मा, रवि यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। सहयोग समर मोदी का है। प्रोडक्शन मैनेजर टीके सिंह हैं। इस सांग का राइट एसएफसी म्यूजिक एलएलपी के पास है।

    इस गाना को लेकर समर सिंह ने बताया कि ‘यह गाना फुल एंटरटेनिंग है। इस गाने की मेकिंग में हम लोगों ने काफी मेहनत किया है। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। एक्ट्रेस जया पांडेय ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारी केमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है। एसएफसी म्यूजिक कंपनी ने बहुत ही बेहतरीन सांग बनाया है। यह गाना देखने और सुनने में लोगों को बहुत मजा आ रहा है। इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद !’

    वहीं इस गाने को लेकर प्रोड्यूसर सुल्तान अंसारी ने कहा कि ‘इस गाने में समर सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है। समर सिंह और शिल्पी राज जुगलबंदी काबिले तारीफ है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। वहीं वीडियो में समर सिंह और जया पांडेय की अदाकारी काफी शानदार है। इस गाने को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देता हूँ।’

  • काजल त्रिपाठी, सृष्टि भारती का देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    काजल त्रिपाठी, सृष्टि भारती का देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिने अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहिनी मुस्कान और इंडियन लुक में सबका मन मोह लेती हैं। वह जब-जब साड़ी पहनकर किसी भोजपुरी गाना में दिखती हैं तो लोग वाह-वाह कह उठते हैं। ऐसे में काजल त्रिपाठी ने एक बार फिर कलरफुल लाल साड़ी पहने भोजपुरी देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ लेकर आई हैं। जिसे पॉपुलर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी कर्णप्रिय आवाज में गाया है। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी लोगों में देखते ही बन रही है। ये भोजपुरी देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है।

    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत जगत में नई क्रांति लाने का काम किया है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भोजपुरी का देसी गाना ले आकर मिसाल कायम किया है। इस गाने में टिपिकल देसी लुक में मुझे परफॉर्मेंस करके दिल से बहुत अच्छा लगा। इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
    वहीं सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ‘मुझे जब भी इस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जिसे शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। रिलीज हुआ यह गाना भोजपुरी कल्चर से जुड़ा हुआ है। ऐसा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • अर्जुन पांडेय, कल्पना पटोवारी – माही श्रीवास्तव, का लोकगीत ‘तू हमार ना भईलू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    अर्जुन पांडेय, कल्पना पटोवारी – माही श्रीवास्तव, का लोकगीत ‘तू हमार ना भईलू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी संगीत जगत को नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स रोजाना अपने चैनल से एक से बढ़कर एक लोकगीत दर्शकों के बीच लेकर आती है। जिन्हें दर्शकों द्वारा बड़े ही चाव से देखा व सुना जाता है। इसी कड़ी में आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से कई भाषाओं में अपनी आवाज का लौहा बनवा चुकी सिंगर कल्पना पटोवारी और सिंगर अर्जुन पांडेय की नया सैड सांग ‘तू हमार ना भईलू’ रिलीज किया गया है। जिसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अर्जुन पांडेय के साथ परफॉर्म किया हैं। दोनों की जोड़ी गाने में बहुत ही शानदार नजर आ रही है। गाने की शुरुआत माही श्रीवास्तव को एक सीधीसादी सिंपल लड़की के तौर पर गंगा घाट के किनारे खड़े हुए दिखाया गया हैं। वहीं अर्जुन पांडेय एक नाव में बैठे हुए हैं। इसके दोनों के बीच के प्यार को बड़े ही खूबसूरती के साथ दिखाया जाता है। जिसके बाद इन दोनों के प्यार की खबर माही श्रीवास्तव के पिता को लग जाती है और वे माही श्रीवास्तव का रिश्ता उनके दोस्त के बेटे से तय कर देते हैं, जिसके बाद माही श्रीवास्तव अर्जुन पांडेय से अपने सारे रिश्ते तोड़ देती है और उसे ऐसे दिखती है जैसे उसने बेवफाई की है, लेकिन वह अपने प्यार को बचाने के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देती है। इस गाने को कल्पना पटोवारी और सिंगर अर्जुन पांडेय ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया हैं।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘तू हमार ना भईलू’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर अर्जुन पांडेय और कल्पना पटोवारी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। साथ ही सिंगर एक्टर अर्जुन पांडेय ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार भीम पांडेय ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक पांडेय ने मधुर संगीत दिया है।

    म्यूजिक कंपोजर अर्जुन पांडेय हैं। मिक्स एंड मास्टर अरविंद सोनू हैं। कोरस अभिजिता चौहान, माही विश्वकर्मा, मेंडोलाइन एंड गिटार अख्तर का है। वीडियो डायरेक्टर और डीओपी सूरज राजपूत, एडीटर सूरज राजपूत है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • गोल्डी यादव, स्नेहा बकली, दिया मुखर्जी का भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ा सवतिया के साथ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गोल्डी यादव, स्नेहा बकली, दिया मुखर्जी का भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ा सवतिया के साथ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव, बंगाली ब्यूटी अदाकारा स्नेहा बकली व दिया मुखर्जी और एक्टर जानू यादव की चौकड़ी में मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ा सवतिया के साथ’ आडियंस के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं इंडियन लुक में साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाये एक्ट्रेस स्नेहा बकली और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी सबकी निगाहें अपनी अपनी ओर खींच रही हैं। उन दोनों की अदाकारी सबके मन को भा रहा है।
    इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना मनोरंजन से भरपूर है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। शादीशुदा महिलाओं के साथ कभी-कभी घटनायें हो जाती है, जब एक ही आदमी दो अलग-अलग महिलाओं से शादी कर लेता है। इसी सिचुएशन पर बनाये गये सांग की मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

    वहीं इस गाने को लेकर स्नेहा बकली और दिया मुखर्जी एक साथ ने कहा कि ‘इस लोकगीत में हमने टिपिकल इंडियन लेडी की भूमिका में अदा किया है, जिसकी शूटिंग करके हमें बहुत मजा आया। इस गाने को देखकर हर पत्नी अपने अपने पति का ध्यान जरूर रखेगी। इस गाने का सब्जेक्ट फुल इंटरटेनिंग है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ा सवतिया के साथ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली, दिया मुखर्जी और जानू यादव ने शानदार अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘हिरोईन वाला ठुमका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘हिरोईन वाला ठुमका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी टॉप मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की अदाकारी और नृत्य की हर कोई तारीफ करते नहीं थकता है। वह हर सांग में अपना बेस्ट देती हैं। यही वजह है कि आज की तारीख में वे करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हिरोईन वाला ठुमका’ ऑडियंस के बीच आ गया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नाच परंपरा पर आधारित यह गाना बहुत प्यारा बनाया गया है। इस सांग को अपनी मधुर आवाज में सिंगर प्रियंका सिंह ने गाकर सबका दिल जीत लिया है। वहीं इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने घघरा चोली पहने महफिल में शमाँ बांध रही है। गाने के फिल्मांकन की जितनी तारीफ की जाय वह बहुत कम होगा।
    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘कुछ गानों का अपना अलग ही मिजाज होता है। वैसे हिवइस गाने का एक अलग ही मजा है। इस सांग में परफॉर्मेंस करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। यह सांग दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है। इतना बेस्ट भोजपुरी सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू कहती हूं।’
    वहीं सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को गीत-संगीत की काफी समझ है। इसीलिए वे अलग-अलग विधा के भोजपुरी गाने बनाते हैं। यह गाना गाकर मैं दिल से बहुत खुश हूं। यह गाना गाकर ने मुझे आनंद मिला है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूँ।
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘हिरोईन वाला ठुमका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने मनमोहक अदायगी किया है, जोकि कबीले तारीफ है। माही के हसबैंड के रोल में जानू यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार संजय सनेही ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • बॉलीवुड रैपर बादशाह के मन को भाया देसी स्टार समर सिंह का गाना ‘बलमुआ के बल्लम

    बॉलीवुड रैपर बादशाह के मन को भाया देसी स्टार समर सिंह का गाना ‘बलमुआ के बल्लम

    करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी के देसी स्टार समर का मोस्ट वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ काफी सुर्खियों में हैं। वहीं इस गाने का फैन बॉलीवुड रैपर बादशाह हैं। यह सांग उनके मन को बहुत भाया है। इंस्टाग्राम पर कमेंट्स करके रैपर बादशाह ने लिखा कि ‘गाना नहीं बवंडर है ये’. जिसके रिप्लाई में समर सिंह ने ‘थैंक्यू सो मच’ कहा है। ये कॉन्वर्जेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर समर सिंह ने कहा कि ‘बादशाह जी के मन को मेरा यह गाना अच्छा लगा है। उनका आशीर्वाद मुझे मिला है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ और उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके प्यार ऐसे ही मिलता रहे।’
    गौरतलब है कि भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह लंबे अर्से से करोड़ों दिलों पर राज कर हैं। उनके स्टारडम उनके गानों की दीवानगी लोगों में जमकर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ‘बलमुआ के बल्लम’ गाना खूब गरदा उड़ा रहा है। इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर दस महीने 271 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जोकि भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अब तक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर मिलियन की तादाद में रील बनाया जा चुका है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर समर सिंह ने सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

    बता दें कि समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के शानदार अभिनय से सजा बिगेस्ट हिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया गया है। डांस और मस्ती से भरपूर वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ को समर सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है, वहीं उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर नेहा राज ने। इस गाने के वीडियो में समर सिंह जहाँ बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी में अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं बोल्ड लुक में नम्रता मल्ला पानी में आग लगाने का काम कर रही है। इस गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल, कोरियोग्राफर असलम, एडिटर पंकज साव, डीआई रोहित सिंह ने किया है