Tag: #Entertainment#bhojpuri#song

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘मेहरी के नखरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘मेहरी के नखरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव भोजपुरी सिने जगत की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्हें लोग बहुत प्यार देते हैं और उनके गानों को अपना आशीर्वाद देकर मिलियन क्लब में शामिल कर देते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। इस सांग को फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने की मेकिंग देखकर लग रहा है कि ये सांग पक्का वायरल होने वाला है और मिलियन-मिलियन क्लब में जल्द ही शामिल हो जाएगा। माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में आया हुआ यह गाना हर एक फंक्शन में सुनने को मिलेगा। खास कर महिला वर्ग इस सांग को बहुत ज्यादा पसंद करेंगी, क्योंकि उनके मिजाज का ये गाना बनाया गया है। इस गाने का गीत-संगीत सुनकर हर कोई झूम उठता है और बरबस ही लोग गुनगुनाने लगते हैं। अदाकारा माही श्रीवास्तव इस गाने में इंडियन लुक में सिल्वर कलर के डिजाईन किया गया लाल रंग का लंहगा चोली पहने लोगों पर बिजली गिरा रही हैं। साथ ही वह अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं।

    इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है कि ये सांग वेरी बेस्ट बनाया गया है। ऐसे गाने जब बनते हैं तो लेडीज ऑडियंस भी सांग से कनेक्ट होती हैं। मैं अपना बेस्ट इस सांग में दिया है। अब जब ये लोकगीत श्रोताओं के बीच गया है और काफी पसंद किया जा रहा है तो मैं अपने फैंस और सभी संगीतप्रेमियों को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को गाकर मैं बहुत खुश हूं। यह गीत इतना प्यारा है कि इसे मिलियन क्लब में शामिल करने से कोई रोक नहीं सकता है। मैं सभी संगीतप्रेमियों से कहना चाहती हूँ कि आप सब ऐसे ही मुझ पर हमेशा अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखिए और मुझ पर अपना प्यार लुटाते रहिए। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘मेहरी के नखरा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • राजनंदनी और इशिता सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘ला दी स्कूटी बलम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    राजनंदनी और इशिता सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘ला दी स्कूटी बलम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिंगर राजनंदनी और अदाकारा इशिता सिंह की जोड़ी भोजपुरी लोकगीत ‘ला दी स्कूटी बलम’ में खूब धमाल मचा रही है और संगीत प्रेमियों का मन मोह रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह सांग मस्ती से भरपूर है। ये गाना कर्ण प्रिय और दर्शनीय है। इस गाने को सुरीली आवाज में सिंगर राजनंदनी ने गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने में एक्ट्रेस इशिता सिंह अपनी दिलकश अदा और मन मोहिनी मुस्कान से सबको मंत्रमुग्ध कर रही है और अपने डांस मूमेंट से ऑडियंस का दिल जीत रही है। वह येलो ड्रेस पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है।
    इस गीत को लेकर सिंगर राजनंदनी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए गीत गाना बड़ा अच्छा लगता है और मुझे बहुत खुशी होती है। ये म्यूजिक कंपनी बहुत अच्छे गीत बनाती है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। इतना बढ़िया गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद।’

    वहीं एक्ट्रेस इशिता सिंह ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने में जब भी अदाकारी करने का ऑफर आता है तो मुझे बहुत खुशी होती है। इस गाने की शूटिंग करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गाने की शूटिंग में मेकिंग, टेकिंग, कॉस्ट्यूम, मेकअप पर बहुत ध्यान दिया गया है जोकि इस सांग के वीडियो में दिख रहा है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ला दी स्कूटी बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिता सिंह ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। उसके साथ एक्टर प्रमोद पटेल ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • माही श्रीवास्तव, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, आकाश सिंह गहरवार का गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, आकाश सिंह गहरवार का गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गर्मी से बेहाल लोगों के लिए दिल और दिमाग ठंडा करने का एक नया जुगाड़ अभिनेत्री अभिनेत्री माही श्रीवास्तव लेकर आई हैं। जी हां ! गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला ठंडा ठंडा कूल कूल तेल ‘नवरत्न तेल’ का महिमा मंडित करते हुए माही श्रीवास्तव और अभिनेता आकाश सिंह गहरवार नजर आ रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया गया वीडियो सांग ‘लगा ला नवरत्न तेल’ में। इस गाने में गर्मी से हैरान परेशान लोगों के गरम दिमाग को ठंडा करने का उपाय माही श्रीवास्तव बता रही हैं और उनका साथ आकाश सिंह गहरवार दे रहे हैं। गर्मी स्पेशल गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे भर भर कर प्यार मिल रहा है। इस गाने को अपनी मधुर और कर्णप्रिय आवाज में फेमस सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने गाया है। इस गाने में उनकी जुगलबंदी खूब सुनने को मिल रही है, जिससे यह गाना बार-बार सुनने का मन कर रहा है। वहीं इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव और आकाश सिंह गहरवार की युगलबंदी कमाल की दिख रही है, जिसे देखकर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कॉलेज स्टूडेंट्स के लुक में वेस्टर्न ऑउटफिट पहने वेरी वेरी ब्यूटीफुल लग रही हैं। जोकि उनके फैंस और चाहने वालों को भी बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बिग लेबल पर भव्य लोकेशन पर किया गया है। इसका गीत-संगीत भी बहुत शानदार बनाया गया है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत ही करीब है, क्योंकि इस गाने में नवरत्न तेल के बारे में बात करना और उस पर परफॉर्म करना काफी मजेदार रहा है। गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाने वाला नवरत्न तेल हमारी भी च्वॉइस है। इसकी मेकिंग बिग लेबल पर की गई है। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना जी की कोरियोग्राफी में में बहुत सीखने को मिला है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ को सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने स्वर दिया है। इस सांग में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और एक्टर आकाश सिंह गहरवार ने अभिनय किया है और डांस मूमेंट से सबका मन मोह लिया है। इसके निर्माता डी.एस.त्रिपाठी हैं। इस गाने का निर्माण विंध्यवासिनी मीडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। निर्देशक किरण तिवारी हैं। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं। परिकल्पना किरण तिवारी का है। लेखिका किरण तिवारी, क्रिएटिव डायरेक्टर चंदन कश्यप, गीतकार संतोष उत्पाती, संगीतकार रघुसिया 879, डीओपी समीर जहांगीर सैय्यद, एडीटर संतोष हरावड़े, आर्ट डायरेक्टर महेंद्र सिंह हैं। प्रोडक्शन शैलेन्द्र सिंह, डीआई इंदर यादव, बैक ग्राउंड म्यूजिक राजा ने किया है। इस गाने आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक बार फिर अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीतने धूम धड़ाके के साथ आई हैं।  जी हाँ ! माही श्रीवास्तव की दिलकश अदाओं से सजा भोजपुरी लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ लेकर आई हैं, जिसे मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को देखकर व सुनकर श्रोताओं का मन खूब झूम रहा है। हसबैंड और वाइफ की मीठी नोकझोंक पर आधारित ये भोजपुरी लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में यह सांग फुल टू धमाल मचा रहा है। इन गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कलरफुल ग्रीन कलर का घघरा चोली पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। जिससे वह सबको दीवाना बना रही है और उनकी कातिल अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है।

    गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग पति-पत्नी के नोकझोंक पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही मजेदार हैं। इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था और हमने खूब इंज्वॉय किया था। बहुत अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ एक्टर अंकित ने खूब रंग उड़ाया है। इस सांग को गीतकार रवि यादव ने लिखा है। गाने का संगीत संगीतकार विकाश यादव ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

  • देसीस्टार समर सिंह का गाना ‘लहंगा के अगिया’ हुआ वायरल, मिले चार मिलियन व्यूज

    देसीस्टार समर सिंह का गाना ‘लहंगा के अगिया’ हुआ वायरल, मिले चार मिलियन व्यूज

    देसी स्टार समर सिंह अपनी मधुर गायकी और अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं। उनकी आवाज में गाया हुआ गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है और मिलियन-मिलियन व्यूज हासिल करके तहलका मचा देता है। इस कड़ी में समर सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना गाना ‘लहंगा के अगिया’ आडियंस के बीच खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को देसी रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गीत को समर सिंह ने बड़े ही मस्ती के मूड में गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने। समर सिंह नेहा राज की जुगलबंदी को क़ाफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस सोना सिंह नजर आ रही हैं। उनकी केमेस्ट्री खूब जँच रही है।

    गौरतलब है कि देसी रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘लहंगा के अगिया’ के निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। इस गाने के गीतकार एसके आनंद यादव ने लिखा है। कंपोजर अरविन्द निषाद हैं। इसे मधुर संगीत से संगीतकार राहुल यादव ने सजाया है। कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर्स) ने किया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है।

    इस सांग की अपार सफलता को लेकर समर सिंह ने कहा कि ‘यह गाना फुल एंटरटेनिंग है। इस गाने की मेकिंग में हम लोगों ने काफी मेहनत किया है। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। एक्ट्रेस सोना सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारी केमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है। यह गाना देखने और सुनने में लोगों को बहुत मजा आ रहा है। इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

  • खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का रोमांटिक गाना ‘राजा के रानी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का रोमांटिक गाना ‘राजा के रानी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज का जादू ऐसा चलता है कि लोगबाग गीत सुनते सुनते मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन्हें श्रोताओं का भरपूर प्यार मिलने से वह करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। वहीं बंगाली ब्यूटी दिया मुखर्जी अपनी मोहिनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनकी दिलकश अदाओं का उनके फैंस और ऑडियंस पर खूब जादू चलता है। ऐसे में सिंगर खुशी कक्कड़ और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘राजा के रानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को जहां सिंगर खुशी कक्कड़ की मधुर आवाज में गाकर सबका मंत्रमुग्ध कर रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी अपनी कातिल अदा से सबका मन मोह रही है। इसके वीडियो में दिया मुखर्जी वेस्टर्न ऑउटफिट पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही है और अपनी नजाकत के डांस का तड़का लगाकर खूब गरदा उड़ा रही हैं। इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत शानदार और रिच लेबल पर किया गया है।

    इस लोकगीत को लेकर सिंगर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये सांग गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा था, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। इतना अच्छा सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
    वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘एक बात मुझे बार-बार कहने में बहुत खुशी होती है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। बंगाली सिने इंडस्ट्री से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाने का सुनहरा मौका रत्नाकर कुमार सर ने दिया। आज मैं भोजपुरी में बहुत अच्छे-अच्छे गाने कर रही हूं। ये सांग भी बहुत ही प्यारा और मेरे दिल के करीब है। रत्नाकर कुमार सर जितना बेस्ट सांग बनाते हैं, उसके लिए सर बहुत ही तारीफ के काबिल हैं। इस सांग को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत रोमांटिक गाना ‘राजा के रानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने मनमोहक अदाकारी किया है। उनके क्रश ब्वॉय के रोल में एक्टर राजा नजर आ रहे हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • रितेश पांडे, मधु शर्मा का रोमांटिक गाना ‘गोर चाहे करिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    रितेश पांडे, मधु शर्मा का रोमांटिक गाना ‘गोर चाहे करिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अपनी बुलन्द आवाज और दमदार अभिनय के जौहर से करोड़ो-करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। वे अपने फैंस को और संगीतप्रेमियों के लिए अच्छे-अच्छे गाने और फिल्में लेकर आते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस मधु शर्मा चुलबुली अंदाज से फैंस के दिल जाती लेती हैं और उनकी मोहिनी मुस्कान पर लोग मोहित हो जाते हैं। ऐसे में रितेश पांडे और मधु शर्मा की रोमांटिक जोड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का गाना ‘गोर चाहे करिया’ आडियंस के बीच आया है। उनकी लाजवाब अदाकारी से भरा ये रोमांटिक गाना रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच छा गया है। इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा एक दूसरे से मोहब्बत करने वाले कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। यह गाना फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रितेश पांडे, मधु शर्मा रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इस गाने को रमणीय लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस गीत को गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। इस गाने को मधुर संगीत से संगीतकार छोटे बाबा ने सजाया है।

    उल्लेखनीय है कि रितेश पांडे, विक्रांत सिंह, मधु शर्मा, यामिनी सिंह स्टारिंग हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का ट्रेलर बहुत पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। यह पूरी फिल्म जिओ सिनेमा पर बिलकुल फ्री स्ट्रीमिंग की जा रही है।

    जिओ स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘तू तू मैं मैं’ की निर्मात्री ज्योति सुब्बारायन हैं। निर्माता समीर आफताब, अविनाश रोहरा और वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। इस फिल्म के गाने के सिंगर छोटे बाबा, रितेश पांडे, अलका झा, दीपू द्विवेदी, अमृता दीक्षित, खुशबू जैन हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार अरबिंद तिवारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, छोटू यादव हैं।

  • स्नेहा बकली और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘कजरा लगइले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    स्नेहा बकली और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘कजरा लगइले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    बंगाली बाला स्नेहा बकली ने अपनी अदाकरी व कातिल अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध करने माहिर है। उसकी मोहिनी मुस्कान ना जाने कितनों को दीवाना मस्ताना बना देती है। ऐसे में स्नेहा बकली की मनमोहक अदाकारी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘कजरा लगइले बानी’ रिलीज किया गया है। इस गाने को पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने कोयल सी सुरीली आवाज से गाया है, जिसे सुनकर श्रोता मस्त मगन हो रहे हैं। यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इसकी मेकिंग और टेकिंग कमाल की किया गया है। ये भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि दर्शकों के मन को बहुत भा रहा है।

    इस सांग को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘इस गाने में अदाकारी करके मुझे बहुत अच्छा लगा है। खासकर गुलाबी साड़ी पहनकर परफॉर्म करने में बहुत अच्छा है। इस सांग की मेकिंग भी बहुत अच्छी की गई है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ!’

    वहीं सिंगर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये सांग गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा था, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। इतना अच्छा सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को वेरी-वेरी थैंक्यू सो मच। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘कजरा लगइले बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने मनमोहक अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। हसबैंड के रोल में अंकित ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का दर्द भरा ‘बेवफाई के आंसू’ गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का दर्द भरा ‘बेवफाई के आंसू’ गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा दर्द भरा बेवफाई गाना ‘बेवफाई के आंसू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ के इस सांग में पवन सिंह की दर्द भरी आवाज दिल में एक अलग ही एहसास जगा रहा है। यह सैड सांग में दिख रहा है कि पवन सिंह अपनी प्रियतमा स्मृति सिन्हा को मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती का एहसास जता रहे हैं। वे स्मृति से अपनी बेवफाई के लिए माफी मांग रहे हैं। घर की सीढ़ी पर उदास बैठी स्मृति सिन्हा को मनाते हैं।

    पवन सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ ये सैड सांग भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। यह सांग लंदन के खूबसूरत बंग्लो में फिल्माया गया है। इस सांग को भरपूर मिल रहा है। इस गाने को पवन सिंह के फैंस और स्मृति सिन्हा के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर दर्शाया गया इस गाना के वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री खूब जँच रही है। इस सांग में पवन सिंह का रोमांटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिल रहा है।

    हर किसी का मिजाज मस्त कर देने वाले इस सांग को पवन सिंह अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके गीतकार, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। एक साथ तीहरी जिम्मेदारी निभाकर रजनीश मिश्रा ने कमाल कर दिया है।
    जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ की निर्मात्री ज्योति सुब्बारायन हैं और निर्माता अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म जियो स्टूडियो पर एकदम फ्री में देखी जा सकती है।

    बता दें कि इस फ़िल्म का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर बहुत पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में पवन सिंह, स्मृति सिन्हा और पूजा चौरसिया हैं। यह फ़िल्म रोमांस और इमोशन ड्रामा से भरपूर है। इस फ़िल्म में लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है।

  • समीर सिंह और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘नतिया बवाल कइले बा’ हुआ रिलीज

    समीर सिंह और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘नतिया बवाल कइले बा’ हुआ रिलीज

    बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘हमरे भौजी के बहिनिया’ के निर्माता व निर्देशक समीर सिंह नया भोजपुरी लोकगीत ‘नतिया बवाल कइले बा’ लेकर आये हैं। डांस और मस्ती से भरपूर इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। जोकि सुनने में बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस सांग का कुशल निर्देशन समीर सिंह ने किया है, जो इस सांग के निर्माता भी हैं। इस लोकगीत का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। इसके वीडियो में एक्टर अजय कुमार और एक्ट्रेस स्वीटी सिंह ने कमाल का अभिनय किया है। उनकी केमिस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।
    बता दें कि त्रिपुर सुंदरी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘नतिया बवाल कइले बा’ मनोरंजन से भरपूर है। इसके निर्माता व निर्देशक समीर सिंह हैं। गीतकार दुर्गेश भट्ट द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत से संगीतकार प्रशांत सिंह ने सजाया है। डीओपी पंकज सोनी, एडीटर दीपक डीके हैं। आर्ट वर्क पुरुषोतम कुमार का है। सांग की रिकॉर्डिंग रागनी स्टूडियो वाराणसी में किया गया है।