Tag: #Entertainment#bhojpuri#song

  • शिवानी सिंह और करिश्मा कक्कड़ का सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    शिवानी सिंह और करिश्मा कक्कड़ का सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी उभरती अदाकारा शिवानी सिंह की लाजवाब अदायगी से भरा भोजपुरी सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस सांग को भोजपुरी की फेमस सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज में गाया है। ये शानदार गाना देखने और सुनने में मन को बहुत अच्छा लग रहा है। यह सैड सांग सभी ऑडियंस का मन मोह रहा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने सैड मूड में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने येलो कलर की साड़ी पहने बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी नवीन एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि ‘इस गाने में परफॉर्म करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। मुझे खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ इस सैड सांग में काम करने का मुझे मौका मिला है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
    वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘यह गाना प्रेमी-प्रेमिका के प्यार पर आधारित है। यह सैड सांग गाकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को थैंक्यू!’

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी वर्ल्ड की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और फेमस सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फुल टू धमाल मचाने के लिए नया भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ लेकर संगीतप्रेमियों के बीच में हाजिर हुई हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। वहीं इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव अपनी सुरीले स्वर में गाकर ऑडियंस का मन मोह रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ब्लू कलर लहँगा और सिल्वर कलर की चोली पहने महफ़िल में कहर ढा रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है। यह लोकगीत देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कयामत ढाने वाला जलवा बिखेरा है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मुझे इस बात की ज्यादा खुशी है कि मुझे भोजपुरी की नंबर वन म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हमेशा अलग-अलग तरह के भोजपुरी लोकगीत में काम करने का मौका मिलता है, सभी गाने कहीं न कहीं घर-परिवार और भोजपुरी परिवेश से जुड़े होते हैं। उन गीतों को संगीतप्रेमियों के बीच खूब देखा और सुना जाता है। इस गाने की शूटिंग करते समय हमने खूब इंज्वाय किया था। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है और भोजपुरी सिने जगत में एक खास नेम फेम मिला है। इसके लिए इस म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूं और उनका आभार व्यक्त करती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

  • रिया प्रजापति और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘घरवें में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    रिया प्रजापति और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘घरवें में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी एक्ट्रेस रिया प्रजापति की शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘घरवें में जिम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। जिसको पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर आवाज में गाया है। ये गाना संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गीत के ऑडियो को जहां सरस्वती सरगम ने सुरीली आवाज में गाकर महफ़िल में समां बाँध दिया है, वहीं इसके वीडियों में अदाकारा रिया प्रजापति ने अपनी कातिल अदा से सबका मन मोह लिया है। उनके साथ एक्टर शिवम यादव में शानदार केमिस्ट्री जमाया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन रीच लेबल पर किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘घरवे में जिम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने शानदार अभिनय किया है, उनके हसबैंड के रोल में अभिनेता शिवम यादव ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने कहा कि ‘भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मेरी और शिवम की हिट जोड़ी ये लोकगीत लेकर आई है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी है। इस सांग में परफॉर्म हम दोनों को बहुत ज्यादा अच्छा लगा है। यह गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं सिंगर सरस्वती सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे और प्यारे बनाती और रिलीज करती है। इस गाने का बोल बहुत सरल, जिसे गाने में मुझे बहुत अच्छा लगा। यह गाना मैं खुद कई बार सुन व देख चुकी हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

  • माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा ही जलवा है। उनके अदा और हुस्न के कदरदान की लंबी लिस्ट है। माही श्रीवास्तव के हमेशा हिट और वायरल गाने अक्सर देखने को और सुनने को मिलते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव भोजपुरी की पापुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ लेकर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। यह गाना सुनते ही लोगों का मिजाज मस्त हो जा रहा है तो वहीं इस गाने का वीडियो देखते ही लोगों का दिल दीवाना मस्ताना होता जा रहा है। यह बात तो तय है कि माही श्रीवास्तव जब-जब लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो जलजला आ जाता है और उनके लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।वह अपने हुस्न से कयामत ढा देती हैं। इस गाने के वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिसमें माही श्रीवास्तव लाल कलर की साड़ी ब्लाउज पहने जानदार लटके झटके मार-मार कर लोगों पर बिजलियां गिरा रही हैं। यह गाना काफी रिच और भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नया भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गीत को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को आप सब अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देकर अपना फुल सपोर्ट दें। ये सांग बहुत मजेदार है, इसकी शूटिंग करने में हम सबने खूब इंज्वॉय किया था। अच्छे-अच्छे कॉन्सेप्ट पर बेस्ट से बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं और साथ ही साथ सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूं।’
    इस गाने को लेकर सिंगर खुशी कक्कड़ भी काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि यह गाना दिल मेरे दिल के बहुत करीब हैं। इस तरह का भोजपुरी गाना सिर्फ और सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही बना सकती है। रत्नाकर कुमार सर संगीत के अच्छे जानकार हैं, इसीलिए वो अच्छे गाने बनाते हैं। उन्हें दिल से धन्यवाद। यह गाना गाकर मुझे वाकई दिल से बहुत अच्छा लगा था। मुझे और मेरे गाने को भरपूर प्यार देने वाले सभी को थैंक यू।’

  • 140 मिलियन व्यूज पार किया माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘फस जाईब दोसरा से’

    140 मिलियन व्यूज पार किया माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘फस जाईब दोसरा से’

    करोड़ों दिलों पर राज कर रही भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर शिवानी सिंह की सुपरहिट जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। जी हाँ! माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ और सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ 140 मिलियन व्यूज का बिग रिकॉर्ड यूट्यूब पर बना लिया है। यह सांग एक सौ चालीस मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है और साथ ही काफी वायरल भी हो गया है। इस गाने पर काफी तादाद में रील्स भी बनाया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने कमाल की अदाकारी किया है। पिंक कलर के लहंगा और कलर फुल ब्लॉउज पहने, गले, माँग में भारी भरकम ज्वेलरी पहने, बालों की लंबी चोटी में गजरा लगाये माही श्रीवास्तव बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जोरदार ठुमका लगाकर महफ़िल लूट रही हैं। इस गाने का सीक्वेंस बड़ा प्यारा बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव शानदार हवेली में सखियों के साथ शौक-श्रृंगार किये नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि ‘राजा जी हो तोहरी रहनिया, देखि देखि डहकेला कनिया, अरे घन हमर रंग ना घोटाता, लागेला जहर लेखा पनिया, सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फँसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकड़ा से…’

    लिंकः https://youtu.be/cgn1-0Wv3TE?si=wDPxDfLjIUkVfYx0

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह ने इस गाने को गाकर सबका मन मोह लिया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरा है। गाने ऑडियो जितना कर्णप्रिय है, वहीं इसका वीडियो उतना ही बेहतरीन है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का फर्स्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज किया पार

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का फर्स्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज किया पार

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनका अब तक का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पार कर गया है। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का यह इकलौता गाना है, जो भोजपुरी सिने जगत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। इससे बड़ा व्यूज अब तक किसी भी भोजपुरी फिल्म के गाने का नहीं है। इस गाने का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इस गीत को पवन सिंह में अपने खास अंदाज में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और काजल राघवानी ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। यह गाना सदाबहार आल टाइम सुपरहिट है। कोई भी ऐसा फंक्शन नहीं है, जहां पर यह गाना ना बजता हो। इस गाने से पवन सिंह को एक अलग पहचान मिली है।

    गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करने पर पवन सिंह ने अपने फैंस, श्रोताओं और सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे श्रोतागण, मुझे चाहने वाले देवतातुल्य जनता ही मेरे भगवान हैं। उनके प्यार और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक का सफर तय कर पाया हूं। इस गाने को इतना ज्यादा प्यार आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। साथ ही इस गाने को अपना फुल सपोर्ट देने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार जी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।’

    वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह, को-प्रोड्यूसर संदीप सिंह, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, काजल राघवानी, उमेश सिंह, स्व० बृजेश त्रिपाठी हैं। लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आजाद सिंह हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, एडिटर दीपक जऊल, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। इस गाने का म्यूजिक राइटबल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का गाना ‘लिपिस्टिक रहे ना देवेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का गाना ‘लिपिस्टिक रहे ना देवेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के पापुलर स्टार सिंगर और एक्टर अंकुश राजा हमेशा अपने शानदार गायकी से लोगों का मनोरंजन करते हैं और हिट पर हिट गाने देते रहते हैं। वहीं बात करें फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह की तो वह फिल्मों के गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू तो चलाती रहती हैं। ऐसे में अंकुश राजा ब्रदर्स और प्रियंका सिंह की जुगलबंदी में नया भोजपुरी रोमांटिक सांग ऑडियंस के बीच आया है। जिसका ऑडियो और वीडियो काफी शानदार और मनोरंजन से भरपूर बनाया गया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दो बिहारी सब पे भारी’ का है, जिसे मधुर आवाज में स्टार सिंगर एक्टर अंकुश राजा ने गाकर अपने फैंस और ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वहीं फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने इस गीत को सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के वीडियो में अंकुश, राजा, प्रियमून सिंह और स्व. आकांक्षा दूबे ने शानदार अभिनय किया है। यह वीडियो सांग देखने में बहुत ही दर्शनीय लग रहा है। इसका फिल्मांकन लंदन के रमणीय और रिच लोकेशन पर किया गया है।

    इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि अंकुश और राजा विदेश के एक शानदार महल में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उनके साथ उनकी प्रेमिकाएं भी नजर आ रही हैं। वे चारों लोग रोमांटिक मिजाज मस्ती करते हुए खुशनुमा पल बिता रहे हैं।

    यह रोमांटिक गाना ‘लिपिस्टिक रहे ना देवेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत को लिखा है गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी ने, जिसे फेमस संगीतकार ओम झा ने मधुर संगीत से सजाया है। भव्य पैमाने पर बनाई गई इस फिल्म की निर्मात्री ज्योति देशपांडे हैं। प्रोड्यूसर मनीष सिंह व प्रशांत जम्मू वाला हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रमेश नौटियाल हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • खुशबू तिवारी, केटी और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    खुशबू तिवारी, केटी और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी और बंगाली बाला दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कम्पनी से रिलीज इस गीत को खुशबू तिवारी केटी ने मधुर और सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो में बंगाली ब्यूटी दिया मुखर्जी अपनी कातिल अदाओं से जलवा बिखेर रही हैं। वह अपने फैंस व ऑडियंस पर अपने हुस्न की बिजली गिराकर कयामत ढा रही है। वह लाल साड़ी पहने, माँग में सिंदूर लगाये, काले घने लंबे बालों की चोटी में बला की खूबसूरत लग रही है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो देखकर लोगों का मन मयूर के जैसे झूम रहा है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही रिच लेबल पर किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार यादव राज ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘यह सांग मेरा सबसे फेवरिट सांग है, जिसे गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा सांग बनाया है, इसके लिए सर को थैंक्यू। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मुझे बेहद खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने के बाद मुझे बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी सांग में परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। यह मेरे बहुत ही खुशी की बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू।’

  • माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘साड़ी झमकावे लगनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘साड़ी झमकावे लगनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल करने वाली टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव सुपरहिट जोड़ी पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के नया भोजपुरी लोकगीत ‘साड़ी झमकावे लगनी’ ऑडियंस के बीच लेकर आई हैं। यह गाना बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया है तो वहीं इस सांग के वीडियो में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न और दिलकश अदा से सबको सम्मोहित कर रही हैं। इस गीत को देखकर लोगों का मानना है कि ये लोकगीत ‘साड़ी झमकावे लगनी’ भी काफी वायरल होने वाला है। यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का वीडियो सांग काफी अलग हटकर बनाया गया है। इसका फिल्मांकन देखते ही बन रहा है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नया भोजपुरी लोकगीत ‘साड़ी झमकावे लगनी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गीत को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पूजा के बाद मेरा यह लोकगीत रिलीज हुआ है। इसे आप सब अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दीजिए और हमेशा की तरह मुझे अपना फुल सपोर्ट करते रहिए। आगे भी मैं अच्छे से अच्छे लोकगीत आप सबके सामने पेश करती रहूंगी। इस गाने का बोल बहुत सरल है और इसका डांस स्टेप काफी मजेदार है, इसलिए इस गाने की शूटिंग के दौरान हमने खूब इंजॉय किया। इतना बढ़िया गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’

     

  • दिया मुखर्जी और सुगम सिंह का लोकगीत ‘प्यार केहू अउर से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    दिया मुखर्जी और सुगम सिंह का लोकगीत ‘प्यार केहू अउर से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक और नया लोकगीत ‘प्यार केहू अउर से’ एक्ट्रेस दिया मुखर्जी और सिंगर सुगम सिंह की जोड़ी में संगीतप्रेमियों मनोरंजन के लिए लेकर आई है। इस गीत को सिंगर सुगम सिंह ने मधुर आवाज में गाया है, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा दिया मुखर्जी ने अपनी मनमोहक अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर रही है। वह अपने फैंस व ऑडियंस पर अपने हुस्न की बिजली गिराकर कयामत ढा रही है। ये नया भोजपुरी लोकगीत ‘प्यार केहू अउर से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का ऑडियो सुनने में कानों को बहुत मधुर लग रहा है और इसका वीडियो देखकर मन झूम रहा है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘प्यार केहू अउर से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सुगम सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। दिया के प्रेमी का किरदार सिंगर एक्टर सुगम सिंह ने निभाया है। इस गाने को गीतकार संदीप साजन ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मैं बहुत हैप्पी हूँ कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी में मुझपर भरोसा किया और कंपनी से जुड़ने का चांस दिया। जिससे बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी सांग में परफॉर्म करने का मौका मिला है। रिलीज हुआ नये लोकगीत में परफार्मेंस करना मेरे लिए गुडलक से कम नहीं है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू।’

    वहीं सिंगर एक्टर सुगम सिंह ने कहा कि ‘यह सांग मेरा सबसे फेवरिट सांग है, इसे गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। मुझे बहुत खुशी है कि इतना अच्छा लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने बनाकर रिलीज़ किया है। इस गाने को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं।’