140 मिलियन व्यूज पार किया माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘फस जाईब दोसरा से’

करोड़ों दिलों पर राज कर रही भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर शिवानी सिंह की सुपरहिट जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। जी हाँ! माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ और सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ 140 मिलियन व्यूज का बिग रिकॉर्ड यूट्यूब पर बना लिया है। यह सांग एक सौ चालीस मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है और साथ ही काफी वायरल भी हो गया है। इस गाने पर काफी तादाद में रील्स भी बनाया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने कमाल की अदाकारी किया है। पिंक कलर के लहंगा और कलर फुल ब्लॉउज पहने, गले, माँग में भारी भरकम ज्वेलरी पहने, बालों की लंबी चोटी में गजरा लगाये माही श्रीवास्तव बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जोरदार ठुमका लगाकर महफ़िल लूट रही हैं। इस गाने का सीक्वेंस बड़ा प्यारा बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव शानदार हवेली में सखियों के साथ शौक-श्रृंगार किये नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि ‘राजा जी हो तोहरी रहनिया, देखि देखि डहकेला कनिया, अरे घन हमर रंग ना घोटाता, लागेला जहर लेखा पनिया, सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फँसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकड़ा से…’

लिंकः https://youtu.be/cgn1-0Wv3TE?si=wDPxDfLjIUkVfYx0

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह ने इस गाने को गाकर सबका मन मोह लिया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरा है। गाने ऑडियो जितना कर्णप्रिय है, वहीं इसका वीडियो उतना ही बेहतरीन है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *