एम्स गोरखपुर मैं सीटी स्कैन मशीन हुई खराब, शीघ्र ही होगी मरम्मत

Written by

in

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर के सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल जांच कार्य अस्थायी रूप से बंद है। संस्थान प्रशासन ने सीटी स्कैन मशीन के निर्माता सिएमेंस कंपनी से तुरंत संपर्क कर मरम्मत प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेज करने का अनुरोध किया है। संबंधित तकनीकी टीम से लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि मशीन को यथाशीघ्र सुचारू रूप से पुनः चालू किया जा सके।आवश्यक पुर्जे जर्मनी से मंगाए जा रहे हैं, जिनके अगले दो दिनों के भीतर पहुंचने और मशीन के पुनः चालू होने की संभावना है.

इस असुविधा के लिए एम्स गोरखपुर प्रशासन खेद व्यक्त करता है और मरीजों एवं उनके परिजनों से सहयोग व समझदारी की अपेक्षा करता है।

एम्स प्रशासन नई सीटी मशीन की खरीद के प्रयास में भी है।
जिन मरीजों की सीटी स्कैन जांच नियोजित थी, उनसे अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए अस्पताल की हेल्पलाइन अथवा संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *