Tag: #gorakhpu #socialhelp #workforsociety

  • एम्स विश्राम सदन के निर्माण हेतु ओएमयू साइन

    एम्स विश्राम सदन के निर्माण हेतु ओएमयू साइन

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर

    गोरखपुर:आज दिनांक 15 नवम्बर 2024 को एम्स गोरखपुर में पावरग्रिड द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत 500 बेड के विश्राम सदन के निर्माण कार्य हेतु समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया।

    कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एम्स गोरखपुर) प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह, उप निदेशक, (एम्स – गोरखपुर), श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर, श्री संजय कुमार मीणा, ए.डी. एम., गोरखपुर तथा कार्यपालक निदेशक, पावरग्रिड (उत्तरी क्षेत्र-3) श्री वाई. के. दीक्षित, कार्यपालक निदेशक-सी.एस. आर, पावरग्रिड (केंद्रीय कार्यालय), श्री ए. नागराजु, महाप्रबंधक गोरखपुर, श्री डी.पी. सिंह, उपमहा प्रबंधक-सी.एस. आर. श्री सबाहत उमर की गरिमामयी उपस्थिति में दोनों पक्षों द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये।

    पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) – गोरखपुर के मध्य पावरग्रिड की सी. एस. आर. पहल के तहत रु 44.49 करोड़ की लागत से एम्स गोरखपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिचारकों के लिए 500 बेड के विश्राम सदन के निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।


    इस अवसर पर एम्स गोरखपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो० डॉक्टर अजय सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि “न केवल गोरखपुर और आसपास के लोग बल्कि दूर दूर से जो बहुत सारे आने वाले लोग हैं, सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने के लिए, और जब उनको वेट करना पड़ रहा है, रुकने के लिए 500 बेड के विश्राम सदन के लिए ओएमयू साइन किया है और हमें उम्मीद है यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा ,मुझे ऐसा लगता है कि यह न केवल एम्स गोरखपुर के लिए सुखद क्षण है बल्कि पूरी उत्तर प्रदेश की जो स्वास्थ्य सेवा है, जो हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी के संरक्षण में दिन प्रतिदिन, हम लोग कोशिश कर रहे हैं, बहुत बड़ा स्टेप है, मरीजों के लिए उनके परिजनों के लिए, इसमें किचन भी होगा, इसमें स्नानगृह भी होगें, और मेल और फीमेल अलग-अलग टॉयलेटस भी होंगे।”
    विश्राम सदन के बारे में आगे बताते हुए कार्यपालक निदेशक पावर ग्रिड-3 वाई० के० दीक्षित ने भी इस संबंध में वार्ता करते हुए आगे बताया कि “पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 1500 करोड़ रुपए CSR ने खर्च किए है और इसमें से लगभग 60% पैसा मेडिकल के क्षेत्र में खर्च किया गया हैं,आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “इनकी टीम ने यह देखा है कि जो बड़े बड़े हॉस्पिटल है जहां मरीज आते है और उनके साथ जो तीमारदार आते है,उनको हमने देखा वो सम्मानजनक स्थिति में नहीं रहते है,उनको सड़को पर रहना पड़ता है और उनको खाना बनाने की भी समस्या रहती है,देखते हुए हम लोगो ने निर्णय लिया कि जो बड़े बड़े हॉस्पिटल हैं, में विश्राम स्थल बनाएंगे,उसी कड़ी में एम्स गोरखपुर के साथ हम लोगों का समझौता ज्ञापन हुआ है, लगभग 45 करोड़ के अनुमानित लागत से 500 बेड का विश्राम स्थल बना रहे है,यह निश्चित तौर पर पावर ग्रीड कॉरपोरेशन के लिए सुखद पल है।”

    इस कार्य को पावरग्रिड की सी.एस आर निधि से 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

    विश्राम सदन के निर्माण से अस्पताल में इलाज के लिए दूर दराज से आने वाले लोगों को अस्पताल परिसर में प्रवास हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध होगी जिससे कि पुर्वांचल क्षेत्र के कई जिले, बिहार राज्य तथा पड़ोसी देश नेपाल की लगभग 50 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

  • क्रय केंद्र पहुँचे किसानो का विधायक ने माला पहनाकर किया सम्मान

    क्रय केंद्र पहुँचे किसानो का विधायक ने माला पहनाकर किया सम्मान

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्र मिनवा पर पहले दिन अपनी फसल बेचने पहुँचे अन्नदाताओ का विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया । विधायक ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा की सरकार की मंशा के अनरूप किसानो के फसल का खरीद किया जाये । किसानो को किसी भी तरह की असुबिधा न हो । क्रय केंद्र पर पहुचे किसानो का केंद्र प्रभारी ने स्वागत किया, केंद्र पर पहुंचे धान बेचने वाले पाली ब्लाक के बिसरी निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी 68.40 कुंटल, डोहारिया जय प्रकाश पांडेय 40 कुंटल, राजू पाण्डेय 23 कुंटल प्रमोद राय 21कुंटल धान क्रय किये ।
    इस दौरान मुख्य रुप से एमो रंजन सिंह, एसमाई पवन सिंह, मिनवा ग्राम प्रधान दिनेश जयसवाल, लवकुश मिश्रा, मनीष तिवारी, शिवचरण प्रसाद, सत्यब्रत त्रिपाठी, मनोज, दीपक पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    हाई टेंशन तार पर लटक रहे पेड़ की टहनियों की वजह से हो सकता था बड़ा हादसा

    माया बाजार के पार्षद समद गुफरान की मौजूदगी में विभाग में चलाया संयुक्त अभियान

    गोरखपुर । जनपद में हाई टेंशन तार पर लटक रही टहनियों की वजह से आए दिन घटनाएं व दुर्घटनाएं होती रहती है जिसको को लेकर वार्ड नंबर 62 माया बाजार के पार्षद समद गुफरान ने बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी और अवर अभियंता को इसकी सूचना दी। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज टाउन हॉल से हठ्ठी माता मंदिर रोड के पास बिजली के तारों पर लटक रहे टहनियों को काटने का काम किया गया। पेड़ की टहनियां कटने से रोड भी चौड़ी दिख रही है और दुर्घटना की संभावना भी कम होगी।
    मीडिया से बात करते हुए पार्षद समद गुफरान ने कहा कि टॉउन हाल से हठ्ठी माता स्थान की तरफ हजारों लोगों का यहां से गुजरना होता है पेड़ की टहनियां बढ़ गई थी जो हाई टेंशन तार को टच कर रही थी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था पेड़ की टहनियों रोड की तरफ झुकी हुई थी जिसे रास्ता सकरा हो गया था और नगर निगम की सफाई गाड़ी को भी यहां तक आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था आज नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त के द्वारा अभियान चलाकर लटक रही पेड़ की टहनियों को काटने का काम किया है पेड़ की टहनियों की वजह से स्ट्रीट लाइट का खम्बा टेढ़ा हो गया था और रोशनी को ढक दे रहा था बिजली विभाग और नगर निगम का यह प्रयास काफी सराहनीय है आम जनता के हित से जुड़ा यह मामला था पेड़ की टहनियां कट जाने से रास्ता भी चौड़ा दिख रहा है और आवागमन भी सुचारू से चलेगा जल्दी ही फुटपाथ बनवाकर सुंदरीकरण भी कराया जाएगा नगर निगम द्वारा आर आर आर सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है जल्दी वह भी शुरू हो जाएगा दो धार्मिक स्थल यहाँ पर हैं। श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
    अभियान में बिजली विभाग के कर्मचारी गोविंद ,राजन कुमार, बाल गोविंद व दिनेश यादव भी मौजूद रहे।

  • अंग्रेज़ी विभाग के लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित होंगी विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएँ

    अंग्रेज़ी विभाग के लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित होंगी विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएँ

    अंग्रेज़ी विभाग के लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित होंगी विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएँ
    अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से आयोजित होगी लिटरेरी कंपटीशन सीरीज

    कुलपति का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहता है ज़ोर

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा गठित लिटरेरी क्लब द्वारा विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा,जिसका संचालन विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा ही किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इन सभी गतिविधियों के सफल संचालन की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को ही दी गई है,उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका विद्यार्थियों द्वारा बेहतर तरीके से प्रकाशित की जाती है ,उन्हीं विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष की देख रेख में इस कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है।कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को आयोजित करने के लिए हमेशा ज़ोर देती रहतीं हैं। गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया था।

    ये विद्यार्थी होंगे लिटरेरी क्लब के सदस्य

    एम.ए तृतीय सेमेस्टर:
    – जाह्नवी सिंह
    – श्रेया मिश्रा
    – प्रकृति पटेल
    – सुस्मिता सिंह
    – आकर्षिका सिंह
    – आकांक्षा पांडेय
    – आयुषी राव
    – श्वेता उपाध्याय
    – आनंद सिंह
    – कुशाग्र मिश्रा
    – सुधांशु राय
    – आयुष्मान पांडेय
    – अमीषा राव
    – आरुषि गौतम

    एम.ए प्रथम सेमेस्टर:
    – सुंदरम पांडेय
    – राज वैभव त्रिपाठी
    – सोनल
    – अविका शुक्ला
    – अंजू उपाध्याय
    – अनुष्का कृष्णा राय
    – अंजली वर्मा
    – ⁠प्रिया शर्मा

    अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी वाद-विवाद प्रतियोगिता

    लिटरेरी क्लब द्वारा अगले सप्ताह साहित्यिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय है: “डिजिटल साहित्य बनाम पारंपरिक साहित्य: एआई से प्रेरित विकास या क्रांति?”
    प्रो शुक्ला ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ) की तेजी से बढ़ती भूमिका ने साहित्य के क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। इस वाद-विवाद में यह सवाल उठेगा कि क्या ए-आई साहित्य में स्वाभाविक विकास का साधन है, या यह एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है जो पारंपरिक साहित्य की नींव को चुनौती दे रहा है
    प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एम.‍‌ए तृतीय सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपने नाम देने शुरू कर दिए हैं।

  • विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन गोरखपुर शिक्षकों का करेगा सम्मान

    विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन गोरखपुर शिक्षकों का करेगा सम्मान

    विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन गोरखपुर शिक्षकों का करेगा सम्मान

    गोरखपुर

    विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उ.प्र., गोरखपुर मंडल द्वारा विगत सात वर्षों से मंडल के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य निरंतर करता आ रहा है । उसी क्रम में इस वर्ष 30 सितम्बर को 01 बजे से डायट स्थित गुरु गोरक्षनाथ सभागार में गोरखपुर मंडल के 60 उत्कृष्ट शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों व कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा विशिष्ट संवर्ग से उच्च पदों पर कार्यरत 05 पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएंगा । कैम्प कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक में प्रदेश मंत्री व आयोजन समिति के संयोजक तारकेश्वर शाही ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय व संचालन त्रिपुरारी दूबे ने किया ।
    तैयारी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद मिश्र व ईश्वर चन्द्र शुक्ल, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी रणधीर प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष देवरिया विज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष गोरखपुर शिवरतन निषाद आदि उपस्थित रहे ।

  • पंचतत्व में विलीन हुए शिक्षक, समाजसेवी रामगोपाल पाण्डेय

    पंचतत्व में विलीन हुए शिक्षक, समाजसेवी रामगोपाल पाण्डेय

    पंचतत्व में विलीन हुए शिक्षक, समाजसेवी रामगोपाल पाण्डेय

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज विकास खण्ड के कछार में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले, गुरुकुल इण्टर कालेज मिश्रौली के संस्थापक, पूर्व शिक्षक, समाजसेवी रामगोपाल पाण्डेय रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गए।
    बताते चलें कि स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोड़र नीलकंठ निवासी श्री राम गोपाल पाण्डेय का शनिवार को अपरान्ह उनके आवास पर दुःखद निधन हो गया। उनकी अन्त्येष्टि रविवार को बड़हलगंज के पवित्र सरयू तट पर स्थित महाश्मशान मुक्ति पथ पर हुई मुखाग्नि भतीजे हरिश्याम पाण्डेय ने दी। स्व.श्री रामगोपाल पाण्डेय चिल्लूपार की राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर थे तथा सामाजिक गतिविधियों में
    उनकी सक्रियता काबिले तारीफ थी।कछार के इलाके के लोगों मे शिक्षा की भूख जगाने के लिए और शिक्षा सुलभ कराने के लिए उन्हें जाना जाता है। तकरीबन 52 गावों के लोगों के लिए शापित तरैना नाले को गहरा करने तथा उस पर तटबंध बनाने और उसे जल निकास व सिंचाई के लिये उपयोगी बनाने की दिशा में सदैव प्रयत्न शील रहे। श्री रामगोपाल पान्डेय जी ने चिल्लूपार के क्षेत्र को रेलवे से जोड़ने तथा घाघरा व राप्ती नदी पर तटबंध बनाने के सदैव उच्चाधिकारियों से सम्पर्क साधते रहे।उनकी सोच थी कि चिल्लूपार क्षेत्र में कोई बड़ा कारखाना लगे जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजित हो तथा उस कारखाने का उत्पाद सुदूर तक के बाजार में जाये जिससे
    हमारे इलाके को एक नई पहचान मिले।वे अपनी दृढ़ता ,इमानदारी, निर्भयता और बेबाक टिप्पणियों के लिए समाज में सुमार थे। शनिवार को पावन सरयू के तट पर रखे उनके पार्थिव शरीर के पास खड़े लोगों के साथ संस्कृत के विद्वान आचार्य दशरथ यादव ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मानव के लिये दिये गये संदेश को उद्धृत किया। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। अन्त्येष्टि के समय मुक्ति पथ पर पर जय श्री यादव प्रधानाचार्य, आचार्य दशरथ यादव जी,यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, राम नगीना यादव,सुधाकर पाण्डेय, रामदरश विद्यार्थी, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • पिता के स्मृति में हर गुरुवार करते हैं वृक्ष रोपड़

    पिता के स्मृति में हर गुरुवार करते हैं वृक्ष रोपड़

    पिता के स्मृति में हर गुरुवार करते हैं वृक्ष रोपड़

    अब तक 15 गुरुवार लगा चुके है पौधे

    16 वा गुरुवार पितरों को समर्पित

    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) विकास खंड बड़हलगंज के रामनगर डुमरी निवासी त्रिपुरारी मिश्र अपने पिता की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर गुरुवार को क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करते हैं । इनके द्वारा अब तक पीपल, पाकड़,नीम,आम,आंवला,वरगद,आदि अनेक प्रकार के पौधों का रोपण ही नहीं बल्कि समय समय पर पानी, साफ-सफाई आदि उचित देखभाल भी करते रहे हैं।उनके इस कार्य को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है कुछ ऐसे भी पुत्र हैं जो पूर्वज द्वारा लगाए गये पौधों को चन्द पैसों की लालच में वेंच दे रहे हैं लेकिन वहीं त्रिपुरारी मिश्र ने पर्यावरण के संरक्षण व अपने पिता की स्मृति में हर गुरुवार को वृक्षारोपण कर रहें हैं।एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है पहले पूर्वज गांव मे बागीचा लगाते थे जिससे पशु पक्षी और मनुष्य गर्मी में जाकर प्राकृतिक सौंदर्य व हवाओं का आनन्द लेता था आज बागीचे गायब हो गये लोग गर्मियों में छांव ढूंढ रहे हैं प्रचंड गर्मी से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं लोग कूलर और ए सी में गर्मी से निजात पा रहें हैं अगर मनुष्य चन्द पैसों की लालच में इसी तरह बेखबर रहा तो आने वाला समय और बुरा होगा लोग गर्मी से व्याकुल होकर पानी और आक्सीजन के अभाव में दम तोड़ते जाएंगे।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक: महेश उमर

    दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक: महेश उमर

    प० दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक: महेश उमर

    बड़हलगंज / गोरखपुर( निष्पक्ष टुडे) पंडित दीनदयाल जी ने 60-70 साल पहले जो जीवन दर्शन अपने विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक है।

    उक्त बातें चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में प० दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज, मानवता और राष्ट्र के लिए समर्पित श्रद्धेय पंडित जी राष्ट्रीय निर्माण के लिए जो सूत्र दिए हैं वह भारतीय संस्कृति और परंपरा और एकात्म मानववाद पर केंद्रित है। जंयती समारोह को मंडल अध्यक्ष अखंड शाही, कोषाध्यक्ष श्रीकांत सोनी ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात सभी ने प० दीनदयाल चौक में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, तारकेश्वर वर्मा, पवन यादव, कृष्णा गुप्ता, अमलेश कुमार, सुरेश उमर, दानिश अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

    वहीं नरहरपुर मंडल के शक्ति केंद्र पटना, रामनगर डुमरी, मुजौना, बैरिया खास, मठिया और मधुपुर चौराहे पर भी प० दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्म जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जहां पर केके भट्ट, राजीव पांडेय, सुनील सिंह, बृजेश वर्मा, सत्या शाही सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

     

  • पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    चित्र परिचय:

    गोला।शास्त्र की मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के अकाल मृत्यु व्यक्ति से जुड़े परिवार के लोग कई पीढ़ियों तक पितृ दोष से मुक्ति नहीं पाते हैं। ऐसे में त्रिमिंडी श्राद्ध कर इन ज्ञात व अज्ञात आत्माओं को शांति प्रदान किया जा सकता है।
    उक्त बातें आचार्य हरीश जी ने बताते हुए कहा कि त्रिमिंडी श्राद्ध कर के हम पितृ दोष, ऋण मुक्ति, प्रेत मुक्ति के साथ धन से सम्पन्न हो सकते हैं। तमोगुणी, रजोगुणी व सतोगुणी यह तीन प्रकार की प्रेतयोनियां होती हैं। सतोगुणी पिशाच विष्णु स्वरूप सात्विक प्रेत होते हैं, रजोगुणी ब्रह्मरूपी राजस प्रेत तथा तमोगुणी शिव स्वरूप तामसी प्रेत होते हैं। इन तीनों प्रकार के प्रेत योनियों के लिए त्रिमिंडी श्राद्ध आवश्यक होता है। इन दोषों के लक्षण संतान ना होना या हो कर मृत हो जाना, विकलांग होना, नौकरी या व्यापार में हानि होना, परिवार में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होना आदि हैं। कुण्डली में सभी ग्रह अच्छी स्थिती होने के बाद भी तमाम कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तो यह पृत दोष के कारण ही होता है। समस्याओं से निपटारे के लिए त्रिमंडी श्राद्ध करना आवश्यक होता हे।

  • सरयू अमृत महोत्सव 2024

    सरयू अमृत महोत्सव 2024

    सरयू अमृत महोत्सव 2024
    सिंगिंग, डांसिंग में तलाशेगें चिल्लूपार के युवा कलाकार
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत आगामी 15 नवम्बर को शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खड़ेसरी के आडिटोरियम में चिल्लूपार के पहले विधायक रहे पं. भृगुनाथ चतुर्वेदी की स्मृति में गीत संगीत (सिंगिंग) प्रतियोगिता तथा चिल्लूपार के ही विधायक रहे पूर्व मंत्री कल्पनाथ सिंह की स्मृति में नृत्य प्रतियोगिता (डांसिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
    उक्त आशय की जानकारी देते हुए दोनों आयोजन समितियों के संयोजक गण बिपिन त्रिपाठी, गोविन्द वर्मा, प्रियव्रत मिश्र पंकज, पिंटू प्रीतम, दीपक यादव, मनीष दूबे,, अमर मसीह ने, मनोज मधुर ने
    बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को बड़हलगंज में और 4 नवम्बर को गोला बाजार में सभी युवा कलाकारों का सार्वजनिक रूप से प्रतिभा का परीक्षण होगा और उसमें से विशेष प्रतिभायें चयनित कर 15 नवम्बर को अंतिम प्रतियोगिता कराकर जो बेहतरीन गीत-संगीत और नृत्य के कलाकार होंगें उन्हें 20, 21, 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सरयू अमृत महोत्सव के मंच पर पुरस्कृत किया जायेगा तथा उनकी प्रतिभा का मंचन भी कराया जायेगा। इस पूरे कम्पटीशन में नन्दू मिश्र सहित अनेक बड़े कलाकार जज की भूमिका निभायेंगे।

    सरयू अमृत महोत्सव 2024
    सरयू अमृत महोत्सव 2024

    इन दोनों प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष उम्र तथा गोला तहसील क्षेत्र की सीमा भी तय की गयी है।
    पत्रकार वार्ता के दौरान सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, संयोजक महेश उमर (चेयरमैन प्रतिनिधि), मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, कलाकार दीपक दिवाना, अक्षय मद्देशिया उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी