Tag: #News#gorakhour#up

  • सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज

    सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज

    सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज,

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    कुशीनगर जिले की एक महिला जो सहजनवा नगर पँचायत के केशोपुर वार्ड नं 8 में कमरा लेकर परिवार के साथ रहती है, उसका 13 वर्षीय पुत्र आयुष तिवारी 26 दिसम्बर को तहसील रोड से गायब हो गया था । इस सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने सहजनवा पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई है ।

     

     

  • पोखरा भूमि विवाद: हाईकोर्ट का एसडीएम आदेश पर स्टे, चार सप्ताह में जवाब तलब

    गोरखपुर के खरैया पोखरा भूमि विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर 1998 को एसडीएम सदर द्वारा दिए गए आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने नगर निगम और जिलाधिकारी गोरखपुर को चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।  

    यह फैसला हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर को प्रभात कुमार पाठक बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। याचिकाकर्ता का कहना था कि 4 दिसंबर 1998 के आदेश में गाटा नंबर 1099, रकवा 1.56 एकड़ जमीन को पोखरा मानते हुए एसडीएम सदर ने एकतरफा आदेश पारित किया था।

    मंडलायुक्त ने आदेश खारिज किया था

    साल 2001, 2002 और 2004 में मंडलायुक्त गोरखपुर ने 4 दिसंबर 1998 के आदेश को खारिज कर दिया था। हालांकि, 19 सितंबर 2024 को एसडीएम ने इस आदेश को पुनः मान्यता दी, जिसके खिलाफ याचिकाकर्ता ने 19 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

    अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को खरैया पोखरे पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बीच स्थानीय स्तर पर विरोध भी देखा गया।

    अदालत की अगली सुनवाई पर नजर

    हाईकोर्ट ने वर्तमान में एसडीएम के आदेश पर स्टे लगा दिया है, जिससे इस मामले में आगे की कार्रवाई रुकी हुई है। प्रशासन और नगर निगम को अब चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

  • रामगढ़ताल में फायरिंग करने वाले गैंग पर कार्रवाई, सरगना शुभम यादव घोषित

    रामगढ़ताल में फायरिंग करने वाले गैंग पर कार्रवाई, सरगना शुभम यादव घोषित

    गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में नौकायन के पास तीन अक्तूबर को अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले नौ बदमाशों के गैंग को पुलिस ने पंजीकृत कर लिया है। इस गैंग का सरगना बांसगांव के सरसोपार निवासी शुभम यादव को बनाया गया है।

    पुलिस के अनुसार, बांसगांव के बेदौली बाबू गांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया, जो विश्वविद्यालय का छात्र है, तीन अक्तूबर की दोपहर वैशाली कॉलोनी में अपने रिश्तेदार भोलू से मिलने गया था। लौटते समय सरगना शुभम यादव ने अपने साथियों विशाल यादव (मंझरिया, खजनी), युवराज पांडेय और उनके भाई सत्यम (सिंघड़िया), अमरजीत (सहजनवां), शुभम (मुझौना, बड़हलगंज), जसवंत और मदन (सुरहिया टोला) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने सभी बदमाशों की पहचान कर गैंग रजिस्टर में शामिल कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

     

  • गोरखपुर विकास प्राधिकरण की पहल से बढ़ेगी नौका विहार क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार की गतिविधियां

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण की पहल से बढ़ेगी नौका विहार क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार की गतिविधियां

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) नौका विहार के पास स्थित ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। प्राधिकरण ने मुख्य मार्ग से सीधे ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट तक पहुंचने के लिए एक नया प्रवेश और निकास मार्ग बनाने की योजना तैयार की है, ताकि नौकायन रोड से सीधे ये स्थान दिखाई दें। इसके अलावा, अवैध स्ट्रीट वेंडरों से सख्ती से निपटने का भी निर्णय लिया गया है।

    इस परियोजना के लिए लगभग 2.50 करोड़ से 3 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसे लेकर दुकानदारों ने प्राधिकरण की पहल का स्वागत किया है, क्योंकि उन्हें लंबे समय से ग्राहकों की कमी की शिकायत थी। दुकानदारों का मानना है कि मुख्य मार्ग से सीधा प्रवेश मिल जाने से ग्राहक आसानी से इन स्थानों तक पहुंच सकेंगे।

    सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह के अनुसार, इस परियोजना के तहत ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट के लिए नए डिजाइनों पर काम शुरू हो चुका है। इसमें स्मारक, लैंडस्केपिंग, और सीटिंग एरिया जैसे सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, तिकोना पार्क में महापुरुष के नाम पर एक स्मारक स्थल भी बनाने की योजना है, जिसे नए साल में शुरू किया जाएगा।

    ताल बाजार के व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे व्यापार के लिए फायदेमंद बताया है। व्यापारियों में अभिषेक द्विवेदी, ओम प्रकाश लखमानी, फरीद खान, केतन, शाहरूख खान, कामरान, अमित नायक, आदर्श केशरी और अजय सिंह प्रमुख हैं।

    आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए

  • काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गाँव निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद को रविवार की शाम मंगलम साहित्य महोत्सव में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज(कामाख्या धाम), अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना एवं मुकुल महान हाथों काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निनाद को उनके साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया। इसके पूर्व में भी निर्भय को साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, सुनील दुबे, डॉ सत्यम तिवारी, कवि दिनेश बावरा, अभय निर्भीक, संगम मिश्र आदि ने बधाई दी।

  • सड़क हादसे में बच्चियों के पैर टूटने के मामले में केस दर्ज

    सड़क हादसे में बच्चियों के पैर टूटने के मामले में केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जोन्हिया समय माता मंदिर के पास डेढ़ माह पहले शादी का सामान लेने जा रही दो बच्चियों को तेज कार सवार ने ठोकर मार दिया था । जहां दोनों बच्चियों का पैर टूट गया था । अब दवा इलाज के बाद भड़सार निवासी परिजन शिवशंकर यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस को दिए तहरीर में शिवशंकर ने बताया कि प्रार्थी का परिवार 27 नबम्बर को शादी समारोह में गया था, जहां मेरी बेटी आकृति यादव और साले ध्रुवचंद यादव की लड़की नीतू मेरे लड़के आदर्श के साथ विदाई का सामान लेने बाइक से भीटी रावत जा रहे थे कि रास्ते मे तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया । जिसमें लड़कियों का पैर टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी । सहजनवा पुलिस ने गाडी नंबर यूपी 16 वी 8334 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=0bcWeEsa8yC-FFd-