Tag: #Religious#celebration#news#gorakhour
-

भागवत कथा में कंस वध का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हुए
ब्यूरो प्रभारी- संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी / गोरखपुर.
रुद्रपुर ग्राम सभा में चल रहे सातवें दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दिन पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज गोवर्धनपीठ श्री आद्यशंकराचार्य धर्मस्थान संसद पहुंचे।
रूद्रपुर गांव में पूर्व प्रधान प्रेम शंकर मिश्रा के घर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारे कथा व्यास ब्रह्मांसदास ब्रह्मचारी ने कंस वध और वासुदेव एवं देवकी को कारागार मुक्त, कराने तथा महाराज उग्रसेन को पुन: राज सिंहासन पर बैठाने की कथा सुनाई।
कथा व्यास ने बताया कि कंस के अत्याचार से पृथ्वी त्राह त्राह जब करने लगी, तब लोग भगवान से गुहार लगाने लगे। तब कृष्ण अवतरित हुए। कंस को यह पता था कि उसका वध श्रीकृष्ण के हाथों ही होना निश्चित है। इसलिए उसने बाल्यावस्था में ही श्रीकृष्ण को अनेक बार मरवाने का प्रयास किया, लेकिन हर प्रयास भगवान के सामने असफल साबित होता रहा। कंस राज दरबार में अक्रूर को बुलाकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लाने का निर्देश देता है। अक्रूर अपने साथ श्रीकृष्ण और बलराम जी को मथुरा ले आते हैं। कुवल्या पीठ नामक हांथी श्रीकृष्ण को मारने के लिए उन पर हमला करता है। श्रीकृष्ण हांथी को मार देते हैं। कंस के इशारे पर काम, क्रोध रूपी पहलवान मुष्टिक, चारूण एक साथ मिलकर कृष्ण भगवान को मारने की नीयत से आक्रामक होते ही श्रीकृष्ण-बलराम जी इन पहलवानों को मौत के घाट उतार देते हैं। कंस जैसे ही श्रीकृष्ण को मारने के लिए झपटता है तो वह उसे जमीन पर पटक कर उसका वध कर देते हैं। कंस के मरते ही मथुरावासी खुशी से झूम उठते हैं। श्रीकृष्ण जी वासुदेव और देवकी को कारागार से मुक्त करके उग्रसेन को पुन: राजगद्दी पर विराजमान कराते हैं। कथा के दौरान भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालु प्रसंग सुन कर रोमांचित हो उठे। इस दौरान भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। -

नगर पंचायत कर्मियों को संत राजन महाराज ने दिया आशीर्वाद
नगर पंचायत कर्मियों को संत राजन महाराज ने दिया आशीर्वाद,
नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे राजन महाराज,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
अंतराष्ट्रीय कथावाचक एवं प्रख्यात संत राजन महाराज ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर नगरपंचायत कर्मियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
बता दे कि नगर पंचायत स्थित नेशनल इण्टर कालेज के खेल मैदान में भक्तों को नौ दिवसीय राम कथा का रसपान करा रहे संत राजन महाराज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर के निवेदन पर शुक्रवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के श्री विश्वनाथ उमर सभागार में पहुंचे और सभासदो सहित नगर पंचायत कर्मियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सफाई कर्मियों द्वारा की गई सफाई व्यवस्था की भी सराहना किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल, अमर नाथ उमर, सभासद अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, ऋषि चन्द, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, रवि साहनी, सूरज सोनकर, भाजपा नेता अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, लिपिक सुनिल कुमार, विपिन तिवारी, दिनेश निगम, राजेश जायसवाल, विपुल निषाद, पंकज पाण्डेय, हिमांशु गौड़, दीपक गुप्ता, हरिकेश यादव सहित तमाम नगरपंचायत कर्मी मौजूद थे। -

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में चढ़ाई खिचड़ी
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में चढ़ाई खिचड़ी,
सरयू में डुबकी लगा कर किया दान पुण्य,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और ब्राह्मणों तथा गरीबों में दान पुण्य कर मंदिरों में खिचड़ी चढ़ाई। पर्व को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। पर्व पर बच्चों ने पतंगें उड़ाई। लोगों ने लाई, तिल, खिचड़ी, दही खाकर पर्व की महत्ता को बरकरार रखा।
मकर संक्रांति पर्व से पूर्व ही घरों में लाई तिल का धुंधा तैयार होना शुरू हो गया था। जिसके चलते बाजार में गुड़, लाई व तिल के साथ सब्जियों की खरीददारी के लिए चहल पहल बढ़ गई थी। त्योहार पर लोग अपनी बहन बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने के रस्म को भी बरकरार रखे। मंगलवार को प्रातः काल से ही उपनगर के सरयू तट स्थित लेटाघाट, मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही स्नान घाट, कलूट शाह शिवाला, नई एवं पुरानी हनुमानगढ़ी घाट, तरकुलही घाट, पोहिला, रजौली, दलुआ, पिड़हनी, डेरवा व पटनाघाट पर नदी में स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद लोगों ने ब्राह्मणों तथा गरीबों में चावल, दाल, तिल, लाई आदि छू कर दान किया और मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन पूजा पाठ किया। उपनगर के बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर व खड़ेसरी स्थित साईंनाथ मंदिर में लोगों ने खिचड़ी भी चढ़ाई। तमाम श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखपुर के लिए रवाना हुए। पर्व पर बच्चों ने खूब पतंगें उड़ा कर त्योहार का लुत्फ उठाया। आज के दिन लोगों ने दही के साथ खिचड़ी, तिल, लाई व गंजी का सेवन किया। -

बिगही चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन, जुटी भीड़
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।सोमवार को हरपुर बुदहट क्षेत्र के बिगहि चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यत्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । सत्संग में जुटी भीड़ को धर्म प्रचारकों द्वारा बाबा जयगुरुदेव की नीतियों का प्रचार प्रसार कर लोगो को नशामुक्त जीवन जीने, शराब नही पीने, एवम शाकाहारी बनने का संकल्प दिलाया गया ।
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक शतिश चंद जी ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि बाबा जयगुरुदेव ने संगत के सदस्यों को शाकाहारी बनने का जो संदेश दिया है । उसका सभी को ईमानदारी से पालन करना होगा, और जनजागरण अभियान चलाकर सभी को शराब नही पीने और नशा मुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित करना होगा । उन्होने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भक्त जयगुरुदेव से जीवन कि डोर जोड़ लेता है, उसे इस भौतिक संसार मे किसी भी तरह से कष्ट नही होते । गुरु ही ज्ञान की वह ज्योति है, जिसके प्रकाश के सहारे हम परमात्मा के द्वार तक जा सकते है ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिगहि धर्मेंद्र यादव, अमेरिकन, ओमप्रकाश, सुरेंद्रनाथ शुक्ला, नागेंद्र, इंदजीत पांडेय, रामसजीवन, राहुल सहित सैकड़ों जयगुरुदेव भक्त उपस्थित रहे। -

वीर बाल दिवस को लेकर कसरवल गुरुद्वारे पर संगोष्ठी आयोजित
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों बड़े अजीत सिंह, जुझार सिंह व छोटे वीर पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के धर्म की रक्षा के लिये किए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कसरवल स्थित गुरुद्वारे पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गयी ।
कथावाचक बृजपाल सिंह व जगदेव सिंह ने वीर बलिदानी बालकों के शौर्य गाथा का वर्णन किया । उन्होंने कहा कि वीर बालकों का बलिदान अनन्त प्रेरणा का स्रोत है । भाजपा 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मानने जा रही है । उन्होंने कहा कि सिख गुरु परंपरा न केवल आध्यात्मिकता और बलिदान की परंपरा है बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा के लिये प्रेरणा स्रोत भी है । उन्होंने कहा राष्ट्र के नव निर्माण के हम सभी को ऐसे ही आगे आना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया जो हम सबके लिये सौभाग्य की बात है ।
संगोष्ठी को सहजनवा विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल व पिपराइच विधायक महेन्द्र ने भी सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम मे देवनारायण उर्फ, जी.एम.सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, संजय सिंह, डॉ आर डी सिंह, स्वतंत्र सिंह, रामानन्द यादव, सदानंद शर्मा, रमेश कुमार, जगदीश चौरसिया, मंजू सिंह, नरेन्द्र सिंह, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । -

विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल के नेतृत्व में हुई पुष्प वर्षा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।प्रयागराज से निकाली महाकुंभ रथ यात्रा का गुरुवार को सहजनवां तहसील क्षेत्र में पहुंची । यात्रा का जीरो प्वाइंट से लेकर हाइवे, जिगिना चौराहा, कस्बा, घघसरा मोड़ से लगायत तक जोरदार स्वागत किया गया । साथ ही पिपरौली ब्लाक के जैतपुर गौसपुर में अधिक संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने यात्रा का स्वागत की । यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे, आम जन सभी ने जगह जगह खड़े होकर पुष्पवर्षा करके जोरदार जयकारे भी किए ।
महाकुंभ रथ यात्रा के कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंचते ही ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव व शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व ने अधिक संख्या में मौजूद लोगों ने जयकारे लगाते हुए माला पहनाया और पुष्पवर्षा करके स्वागत किए । यात्रा के दौरान मुरारी इंटर कालेज के एनसीसी के कैडेट्स कतारबद्ध होकर यात्रा में चल रहे थे । इसके बाद यात्रा जुलूस के शक्ल में बोक्टा में कालेसर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद गीडा के ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत और पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद मुरारी इंटर कालेज के सामने अधिक संख्या में स्कूली बच्चे और बच्चियों ने प्रधानाचार्य मेजर साकेत के नेतृत्व में स्वागत किया । इसके बाद यात्रा में शामिल जन समूह पैदल ही जिगिना चौराहा पर पहुंचा, जहां भाजपा नेता मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्या के नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । थाना चौराहा पर ग्राम प्रधान मदन मुरारी गुड्डू व मिथिलेश गुप्ता के नेतृत्व ने स्वागत किया गया । इसके बाद यात्रा कस्बे से गुजरने लगी तो लोगों अपने छतों से पुष्पवर्षा करने लगे । विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा घघसरा मोड़ पर पहुंची, जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, सभासद मनोज जायसवाल, गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद यात्रा फिर हाइवे होते हुए गीडा सेक्टर 13 पहुंची, जहां पार्वती सेवा संस्थान के तरफ से स्वागत किया गया । पिपरौली ब्लाक के सामने ग्राम प्रधान चंद्र भूषण पांडेय, ऋषिकेश जायसवाल, श्रीराम उर्फ मोनू शर्मा, उमेश पांडेय, मोनू कन्नौजिया, अनिल यादव, काली प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जैतपुर गौसपुर पहुंचने पर भाजपा नेता उपेंद्र कुमार गौंड के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज की महिलाओं ने महाकुंभ रथ यात्रा की आरती उतार कर स्वागत की और पुष्पवर्षा की गई । इसके बाद जैतपुर चौराहा पर आशुतोष दुबे उर्फ राजू, डा. कुलदीप पाठक, भाजपा नेता छोटेलाल मौर्या की अगुआई में यात्रा का स्वागत और पुष्पवर्षा की गई । -

21 हजार दीपों से हुई जल, थल व नभ में सरयू की आरती
जगमग हो उठा श्मशान, 21 हजार दीपों से हुई जल, थल व नभ में सरयू की आरती
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विगत तीन दिनों से चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के अंतिम दिन सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर इक्कीस हजार दीपों से मां सरयू की आरती हुई। इस दौरान पूरा मुक्तिपथ श्मशान स्थल व सरयू घाट रोशनी से जगमग हो उठा।
रविवार को सरयू महोत्सव के तीसरे दिन जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति हुई तो वहीं दोपहर में सरयू की धारा में नौका दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार योगेन्द्र साहनी, राधेश्याम को द्वितीय एवं वीरेंद्र को तृतीय पुरस्कार दिया गया। तत्पश्चात अध्यात्म, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा, कृषि, शिक्षा सहित कुल 13 क्षेत्रों में 26 लोगों को सरयू रत्न तथा महिला शशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली दो महिलाओं को अपराजिता सम्मान दिया गया। वहीं देर शाम इक्कीस हजार दीपों से जल, थल व नभ में सरयू की भव्य आरती की गई। इस दौरान पूरा सरयू तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान गोविंद वर्मा की टीम ने सरयू आरती व महाकाल की आरती का भव्य मंचन कर सबको भावबिहोर कर दिया। देर शाम तक उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से आई कलाकारों की टीम ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज, एमएलसी सीपी चंद, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, चेयरमैन प्रीति उमर, बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, गगहा ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, नित्यानंद मिश्रा, विपिन तिवारी, ह्रदयशंकर सिंह, प्रवीण दुबे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
सरयू अमृत स्मारिका का हुआ विमोचन,
सरयू महोत्सव के मंच से सरयू अमृत स्मारिका का विमोचन अयोध्या रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज, एमएलसी सीपी चंद, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई शुक्ल, विधायक राजेश त्रिपाठी आदि के हाथों किया गया। इस पत्रिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्रियों का महोत्सव को लेकर संदेश छपा है। इसके अतिरिक्त स्मारिका में कई सामाजिक मुद्दों पर लेख भी प्रस्तुत किए गए हैं।
महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का श्रोत: दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
महोत्सव के तृतीय दिन समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे योगी सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ने कहा कि महोत्सव केवल उत्सव के लिए नहीं होता, बल्कि कई प्रेरणा का श्रोत भी होता है। प्रत्येक उत्सव के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है, और हम सभी को उससे प्रेरणा लेना चाहिए। सरयू महोत्सव सरयू नदी के संरक्षण संवर्धन के साथ ही लोक कला, संस्कृति व विभूतियों के सम्मान का उत्सव है।
-

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।क्षेत्र के हरपुर गाव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा । इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे ।
कथा व्यास आचार्य प्रवीण जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है । कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है । भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है । भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है । भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे । कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया । इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया । आयोजक हरपुर ग्राम प्रधान मदनमुरारी गुप्ता ने आरती व पूजा पाठ किया । इस अवसर पर डॉ. मंगल शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रजत, हरिलाल, अरुण शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे ।









