सोमवार को हरपुर बुदहट क्षेत्र के बिगहि चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यत्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । सत्संग में जुटी भीड़ को धर्म प्रचारकों द्वारा बाबा जयगुरुदेव की नीतियों का प्रचार प्रसार कर लोगो को नशामुक्त जीवन जीने, शराब नही पीने, एवम शाकाहारी बनने का संकल्प दिलाया गया ।
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक शतिश चंद जी ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि बाबा जयगुरुदेव ने संगत के सदस्यों को शाकाहारी बनने का जो संदेश दिया है । उसका सभी को ईमानदारी से पालन करना होगा, और जनजागरण अभियान चलाकर सभी को शराब नही पीने और नशा मुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित करना होगा । उन्होने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भक्त जयगुरुदेव से जीवन कि डोर जोड़ लेता है, उसे इस भौतिक संसार मे किसी भी तरह से कष्ट नही होते । गुरु ही ज्ञान की वह ज्योति है, जिसके प्रकाश के सहारे हम परमात्मा के द्वार तक जा सकते है ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिगहि धर्मेंद्र यादव, अमेरिकन, ओमप्रकाश, सुरेंद्रनाथ शुक्ला, नागेंद्र, इंदजीत पांडेय, रामसजीवन, राहुल सहित सैकड़ों जयगुरुदेव भक्त उपस्थित रहे।
Leave a Reply