शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बड़हलगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को एक मैरिज हॉल में शिक्षक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि “शिक्षक समाज का सबसे सम्मानित अंग है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहता है।”
जिला संयुक्त मंत्री एवं बांसगांव प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश शुक्ला ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल सेवा से अवकाश प्राप्त करता है, लेकिन समाज हित में उसकी भूमिका जीवनभर बनी रहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सफल संचालन ब्लॉक मंत्री रितेश राय ने किया।
इस अवसर पर हरिलाल निषाद, राजकुमार साहनी, रामवृक्ष, पूनम चंद, हरे कृष्ण तिवारी, अभय राय, दिनेश कुमार सिंह, राधे कृष्ण सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार राव, प्रेम कुमार, निलेश राय, मंजू यादव, संगीता पटेल, चिंता कनौजिया, नीलम जायसवाल, कमलकांत सिंह, राधेश्याम मौर्य, कमलेश, राहुल श्रीवास्तव, विपुल राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
श्रीमती ज्ञानती पाण्डेय, श्रीमती दुर्गावती राय, श्रीमती रमा राय, श्रीमती राजेंद्री देवी, श्रीमती नीलम राय, श्रीमती गीता राय, श्रीमती अनिला राय, प्रमोद राय एवं जगरोपन चौहान को अंगवस्त्र, रामायण, छाता, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *