आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सौजन्य से त्रि दिवसीय सेमिनार का आयोजन

त्रि – दिवसीय सेमिनार, जिसका का विषय है साधना, तंत्र एवं समाज के ऊपर उसका प्रभाव एवं प्रगति और पंचवेदना l

दिनांक 22 जनवरी 2026को गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आनंद मार्ग प्रचारक संघ केंद्र से आए हुए मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सिद्ध विद्यानंद अवधूत जी ने कहा की त्रि – दिवसीय सेमीनार में सैकड़ो आनंद मार्ग के साधक और शुभचिंतक भाग लेने आ रहे है l उन्होंने कहा कि साधना प्रत्येक व्यक्ति को करनी चाहिए l आज की भागदौड़ के जीवन में यदि दोनों समय साधना के लिए समय नहीं निकलता है तो उसके जीवन में अशांति, अवसाद और मन को विचलित होने की आशंका बनी रहेगी। सेमीनार के दूसरा विषय तंत्र साधना जो की भगवान सदाशिव ने तंत्र साधना प्रतिपादन किया था, जिसे आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने अपने शिष्यों को एक विशेष प्रकार की साधना पद्धति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के दृष्टिकोण रखते हुए करने को कहा है l सेमिनार में प्रगति विषय पर विशद चर्चा होगी l

इस कार्यक्रम का आयोजन आनंद मार्ग प्रचारक संघ जागृति भवन, दक्षिणी बेतियाहाता, गोरखपुर में 23 ,24 ओर 25 जनवरी 2026 को संपन्न होगा l

News Courtesy : संजय श्रीवास्तव।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *