आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत खड्डा ब्लॉक परिवार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कुशीनगर द्वारा आयोजित निःशुल्क ट्राईसाइकिल वितरण समारोह में कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने शामिल होकर शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर माननीय सांसद विजय दुबे ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित किया। माननीय सांसद महोदय ने बताया कि “उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया गया। यह पहल सिर्फ एक ट्राईसाइकिल देने का कार्य नहीं है, बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से अपने जीवन को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है।
“माननीय सांसद विजय दुबे ने आगे बताया कि “हमारा संकल्प है कि दिव्यांगजन किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करें और वे भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। डबल इंजन की भाजपा सरकार उनकी हरसंभव सहायता के लिए कटिबद्ध है।”
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ, दिव्यांगजनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे, ऐसा विश्वास दिलाता हूं।”
इस अवसर पर माननीय विधायक खड्डा श्री विवेकानंद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख खड्डा श्री शशांक दूबे, चेयरमैन प्रतिनिधि श्री दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री मनोज जायसवाल, मण्डल अध्यक्षगण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कुशीनगर, पार्टी पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
Leave a Reply