अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)।

गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के जोन्हीया निवासी सुजीत कुमार गौतम पुत्र रामकरन के रूप में हुई है, जो खजनी क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गौतम गुरुवार शाम लगभग 4 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तेनुआ टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी मात्र दो वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और घटना की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *