वैशाली ट्रेन से बिहार लगभग एक करोड रुपए ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर। नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बरौनी जाने वाले वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख ₹9000 रुपये नकद की बरामदगी की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस रकम को बिहार चुनाव में बांटने के लिए भेजा जा रहा था।

जीआरपी टीम ने मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ पकड़ा है। जिसकी पहचान मुकुंद माधव के रूप में हुई जीआरपी और आरपीएफ ने नकदी की जांच के लिए गोरखपुर की आयकर की टीम को बुलाया है। आयकर विभाग के आशुतोष और चन्द्रमणि मौके पर जांच कर रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि गोरखपुर प्लेटफार्म पर नकदी पकड़ी गई है। पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के मोकामा जिले का है। 99 लाख 9 हजार रुपये की गिनती हो चुकी है। गिनती जारी है। रकम बढ़ भी सकती है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जिसके साथ आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *