विमल पांडेय ने जीत लिया दिल, “हमार बड़की माई” ने हाईएस्ट टीआरपी, जीआरपी हासिल कर रचा इतिहास

विमल पांडेय ने जीत लिया दिल, “हमार बड़की माई” ने हाईएस्ट टीआरपी, जीआरपी हासिल कर रचा इतिहास
छा गये विमल पांडेय, “हमार बड़की माई” को हाईएस्ट टीआरपी, जीआरपी मिलने पर दर्शकों को दिया धन्यवाद
भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वे ऑडियंस के मन में अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हो गये हैं। विगत 10 अगस्त को सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘हमार बड़की माई’ का जी बाइस्कोप टीवी चैनल पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया गया था। जिसे भोजपुरी सिनेप्रेमियों ने काफी तादाद में टीवी पर देखा, जिससे बिग रिकॉर्ड बन गया और इस फ़िल्म ने हाईएस्ट टीआरपी, जीआरपी हासिल कर इतिहास रच दिया। साथ ही साथ इस फ़िल्म में बतौर हीरो विमल पांडेय ने अपने सशक्त अभिनय से सबका दिल जीत लिया और लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ दिये हैं। उनकी हर तरफ खूब पसंद हो रही है और उनके यूथ फैंस के बीच काफी सरहना की जा रही है। विमल पांडेय को फिल्म ‘हमार बड़की माई’ को ऐतिहासिक उपलब्धि मिलने पर ढ़ेरों बधाइयां मिल रही है। इस पर विमल पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से सबको धन्यवाद दिया है। उन्होंने फिल्म निर्माता दीपक शाह, निर्देशक सुजीत वर्मा, ज़ी बाइस्कोप के क्रिएटिव कुमार अमित सहित फ़िल्म से जुड़े सभी का आभार प्रकट किया है।
गौरतलब है कि जी बाइस्कोप प्रस्तुत तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘हमार बड़की माई’ में विमल पांडेय, जय यादव, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता की चौकड़ी ने खूब धमाल मचाया है। विमल पांडेय और जय यादव की केमेस्ट्री देखने लायक है। यह फ़िल्म माँ की ममता और बच्चों के प्रति लाड प्यार पर आधारित है। इस फिल्म में फैमिली ड्रामा के साथ साथ एक्शन का डोज भी है। यह फ़िल्म फुल टू इमोशन से भरपूर है। इस फिल्म का गीत-संगीत काफी मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस फ़िल्म के निर्माता दीपक शाह (बाबू जी) हैं। निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। लेखक संतोष मिश्रा हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा हैं। फिल्म के मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, जय यादव के साथ मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, माया यादव, राजेश तोमर, नीलम पांडेय आदि कलाकार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *