दिल्ली की जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज दिल्ली व मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत पर बड़हलगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई।

शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान महेश उमर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा को मिली बंपर जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व विकास परख कार्यों की देन है। दिल्ली की जनता ने झूठ व भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार दिया है तो वहीं मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की बंपर जीत योगी जी के कुशल नेतृत्व व अच्छे कार्यों पर मोहर लगाती है। इस मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, दीपक गौंड, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, राजीव पांडेय, विनय तिवारी, युवा नेता अनूप जायसवाल, डब्लू सोनकर, मनोज चौरसिया, श्रीभागवत यादव, अमरनाथ उमर, राजकुमार निगम, उमेश यादव, विकास गौंड, कृष्णा गुप्ता, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, जगदम्बा पांडेय, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें l।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *