अजब प्रेम की गजब हो गई कहानी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना देवरनिया के कमालूपुर गांव से प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां यहां रिश्तों की डोर इतनी उलझी कि जीजा अपनी साली को भगा ले गया और अगले ही दिन साला अपने जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया।

पहले जीजा केशव कुमार (28 साल) अपनी 19 साल की साली को लेकर भाग गया, फिर अगले दिन केशव का साला रविन्द्र उसकी बहन को लेकर भाग गया। यानी जीजा अपनी साली संग और साला उसकी बहन संग फरार हो गए।

15 दिन बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया लेकिन अब साली जीजा के साथ रहना चाहती थी,और केशव की बहन केशव के साले के साथ। दोनों के परिवार वाले मान गए ,अब केशव की दो पत्नियां है और रविन्द्र की एक।

गाँव में इस “रिश्तों की अदला-बदली” की कहानी ने सनसनी फैला दी। चौपाल से लेकर गलियों तक बस इसी किस्से की चर्चा रही। पुलिस के दखल के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *