वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ खुशी कक्कर और काजल त्रिपाठी का बोल बम सांग ‘शिवजी के छुए चरणवा’

Written by

in

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ खुशी कक्कर और काजल त्रिपाठी का बोल बम सांग ‘शिवजी के छुए चरणवा’

भोलेनाथ को समर्पित महीना सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। सावन के इस पावन महीने में भोजपुरी गायक भी भोलेनाथ को समर्पित गीत की तैयारी में जुट गए हैं।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से सिंगर खुशी कक्कर ने सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर भक्तिमय गाना ‘शिवजी के छुए चरणवा’ रिलीज किया गया है। यह गाना बोलबम श्रद्धालुओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। इस गाने को अभिनेत्री काजल त्रिपाठी पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल और संगीत में शिवभक्ति की गहराई और ऊर्जा का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है। शिवजी के छुए चरणवा’ में काजल त्रिपाठी ने अपने खूबसूरत एक्सप्रेसशन का जलवा बिखेरा है। गाने का वीडियो भी बहुत आकर्षक है, जिसमें सावन के महीने में शिवभक्तों की यात्रा और भक्ति की झलक दिखाई दे रही है।
इस सांग की शुरुआत में काजल बोल बम का नारा लगाते हुए कहती है कि ‘सगरौ मचल हाहाकार हो, पेड़ रूख दिहली उखार हो, चढ़त सवानवा हो चढ़त सवानवा, गंगा मइया चल दिहली शिवजी के छुएला चरनवा…’

लिंकः https://youtu.be/Wv_0N7mr1Jg?si=YhylkumRaO721FIA

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोल बम गाना ‘शिवजी के छुए चरनवा’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने माँ गंगा और शिवजी का गुणगान करते हुए शानदार अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडीटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, ड्रोन अतुल सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *