उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट, भाजपा का कुकर्म, धर्म में भी अधर्म

महाकुंभ में प्रयागराज में हजारों करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का हाल देखिए, भाजपाई भ्रष्टाचार का कमाल देखिए।

दरअसल इस भाजपाई महाभ्रष्टाचार की बंदरबाँट को समझने के लिए विशेष ‘भाजपाई करप्शन क्रोनोलॉजी’ (BCC) समझनी होगी:
– पहले महाकमीशन लेकर ‘प्रधान ठेका’ दिया जाता है,
– ⁠फिर बड़ा कमीशन लेकर ‘मुख्य ठेका’ दिया जाता है,
– ⁠फिर मोटा कमीशन लेकर ‘उप ठेका’ दिया जाता है,
– ⁠और उसके बाद भाजपाई सांसद जी का कमीशन का खेला चलता है,
– ⁠उसके बाद विधायक जी का…

इसीलिए भाजपा राज में सड़के धंस रही हैं, पुल गिर रहे हैं, छते टपक रही हैं, पानी की टंकियाँ धराशायी हो रही हैं। भाजपा सरकार नहीं; भ्रष्टाचार का सरकार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *