150वीं जयंती पर सहजनवा में भव्य एकता पदयात्रा, जलशक्ति मंत्री ने कहा, राष्ट्रहित सर्वोपरि, देश में स्थापित हुआ राष्ट्रवाद।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सहजनवा में भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन मंडी स्थित एक मैरेज हॉल से हुआ, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ, जो तहसील-थाना रोड होते हुए लगभग चार किलोमीटर दूर सेमरा भगौरा स्थित मैरेज हॉल तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देश को मजबूत और संगठित बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर देश की अखंडता को सुनिश्चित किया था। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सरदार पटेल और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश गूंजता रहा, जिससे लोगों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संत प्रसाद, पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, रामजियावन मौर्य, संयोजक छोटेलाल मौर्य, डॉ. आर.डी. सिंह, हरकेशराम त्रिपाठी, ब्रह्मानंद शुक्ल, चेयरमैन प्रभाकर दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply