15 को होगा होली मिलन,कई जिलों के लोग होंगे शामिल

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज)गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज उनाई साहू सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन उपनगर के वर्धन मैरेज हॉल में आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संगठन के महामंत्री शुभम गुप्ता ने बताया कि कमेटी ने एक बैठक कर एक निर्णय लिया है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गोरखपुर जनपद के अलावा, महराजगंज, देवरियां, लखनऊ, जौनपुर आदि जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के उनाई समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, राजनीति, खेल उद्योग व व्यापार, धर्म एवं आध्यात्म, न्याय, पत्रकारिता, कृषि एवं नारी शसक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले 11 विभूतियों को उनाई साहू आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा साथ ही समाज कल्याण के लिए एक वेबसाइट की भी लांचिंग की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतिक आयोजन भी होंगे। बैठक में अध्यक्ष डॉ श्रीराम गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय निगम, डॉ विशाल गुप्ता, संदीप, मुन्ना निगम, पवन, आलोक, अभिषेक, सुमित, श्रीकांत, विनय आदि लोग मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *