बालाजी मंदिर में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी मनाया गया स्थापना दिवस

गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल गोरखपुर में हर माह की भांति इस माह भी बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी तिवारी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। उपाध्यक्ष अमीतेश्वर कुमार दुबे सचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपार संख्या में भक्तगणों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दुबे कुमार दुबे बबलू ने बताया निरंतर स्थापना दिवस मनाने की श्रृंखला जारी रहेगी।

सभापति पांडे, के के त्रिपाठी, कामाख्या नारायण सिंह, रितेश त्रिपाठी छोटू, विनय पांडे का मुख्य योगदान रहा। बालाजी की कृपा सभी भक्तों पर सदा बनी रहे।

“जय हो बालाजी सरकार की।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *