थाना समाधान दिवस पर तीन मामले, एक का निस्तारण

संवाददाता– एस. पी. सिंह

गोरखपुर/सहजनवा ।

हरपुर बुदहट थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया । शेष के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र लेखपालो को सौंपा गया ।
नायब तहसीलदार सहजनवा भान प्रताप की अध्यक्षता में हुए इस समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्या को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मझौरा गाव पर पहुंचकर मौके पर राजस्व के एक मामले का निस्तारण कराया गया । नायब तहसीलदार ने कहा कि टीम के सदस्य मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, जिससे कि विवाद की स्थिति से बचा जा सके । भूमि विवाद के मामले में उन्होंने विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा । इस दौरान थानाध्यक्ष महेश चौबे सहित राजस्वकर्मी और फरियादी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *