निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अजय सिंह लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म की टैगलाइन सास हवलदार और बहु थानेदार की नई कहानी…भी बहुत ही शानदार है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अजय सिंह ने संभाली है। जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। वहीं इस फिल्म का लेखन सुरेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा ने किया है। फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा दे रहें हैं।

इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्तर मुन्ना है। वहीं फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के वाराणसी के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। फिल्म के सभी कलाकारों की जानकारी जल्द ही दर्शकों के साथ की साँझा की जाएगी। जिस तरह से इस फिल्म का नाम है ‘3 स्टार बहुरिया’, उससे प्रतीत होता है कि यह फिल्म पुलिस बल पर आधारित होगी। वहीं टैगलाइन की बात करें तो सास हवलदार और बहु थानेदार है। जिससे फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कहानी बहुत ही अलग और अनोखी होने वाली है। इस प्रकार की कहानी भोजपुरी फिल्म जगत में पहली बार बनने जा रही है, जो अपने आप में एक बेमिसाल कहानी होने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म की शूटिंग की जानकारी दर्शकों के साथ साझा की है। वहीं निर्माता ने एक पोस्ट सोशल मीडिया में पोस्ट कर नई फिल्म की जानकारी फैंस को दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts