“सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा झंडा”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी इलाके में आजादी के 79 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया खजनी तहसील मे राजेश प्रताप सिंह ने तहसीलदार ध्रुवेश सिंह के साथ ध्वजारोहण किया।
खजनी ब्लाक मुख्यालय में ब्लाॅक प्रमुख अंशु सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला के साथ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप तिवारी ने अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ, नगर पंचायत उनवल में चेयरमैन महेश कुमार दूबे के साथ अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज और सभासदों ने,पीएम श्री कंपोजिट स्कूल टेकवार उनवल प्रथम में परमहंस त्रिपाठी व भक्तराज राम त्रिपाठी
ने,एपी गुप्त इण्टर कालेज में अमित कुमार गुप्ता(प्रबन्धक) न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमरनाथ साहनी ने ध्वजारोहण किया साथ ही साथ ने,पंडित रामजीत मिश्रा उ,मा,विद्यालय टेकवार उनवल में बुद्धि सागर मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रगान में सभी ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों का प्रभात फेरी निकाला गया हर तरफ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, देशभक्ति गीतों, व्याख्यान और नाटक आदि की विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई।
Leave a Reply