विमल पांडेय भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा वचन’ की शूटिंग में व्यस्त, देसी लुक में आये नजर

विमल पांडेय भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा वचन’ की शूटिंग में व्यस्त, देसी लुक में आये नजर

भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार विमल पांडेय इन दिनों बिहार में भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा वचन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म निर्माता राम शर्मा (एनआरआई) द्वारा निर्मित की जा रही है। इस फिल्म के निर्देशन का कार्यभार निर्देशक धीरु यादव ने संभाला है। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता आई फ़िल्म के सनी प्रकाश हैं। इस फिल्म के डीओपी अन्ना जी हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। वह एकदम देहाती लुक में नजर आने वाले हैं। उनके कुछ फोटो सोशल मीडिया में सामने आये हैं, जिसमें सिंपल शर्ट और लूंगी पहने हुए कंधे पर गमछा रखे हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक्ट्रेस स्मिता और चाँदनी सिंह भी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रही हैं। उनकी केमेस्ट्री स्क्रीन पर फुल टू धमाल मचाने वाली है। इस फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में विमल पांडेय के साथ स्मिता, चांदनी सिंह, राहुल सिंह, संजय पांडेय, महेश आचार्य, खुशी मिश्रा आदि नजर आने वाले हैं।
इस फ़िल्म को लेकर विमल पांडेय ने फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव से बताया कि यह फ़िल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ समाजिक संदेश भी देंगी। साथ ही दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएंगी। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी, इसके लिए हम सब बहुत मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपने फैंस व ऑडियन्स की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *