मनोज लाल यादव का देवीगीत ‘नईया पार करा मईया’ ने मोह लिया मन

मनोज लाल यादव का देवीगीत ‘नईया पार करा मईया’ ने मोह लिया मन.
नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह शाम मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा की जाती है और संध्या आरती वंदना की जाती है। लोग बाग माताजी की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही अपने दिल की बात देवी माँ से कहते हैं, अपनी सारी मनोकामना, अपने मन की मुराद माता रानी से कहते हैं। ऐसे में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव शारदीय नवरात्रि से पहले ही देवीगीत ‘नईया पार करा मईया’ माता के भक्तों के लिए लेकर आए हैं। जिसमें वे माताजी से अपनी नईया पार लगाने की बात कर रहे हैं। बिगड़े काम बनाने की बात कर रहे हैं और सारे काम सफल हो जाने की बात कर रहे हैं। इस गीत में मां शेरावाली की विशाल मूर्ति के सामने वे नाच गा रहे हैं और मां के चरणों में वंदना कर रहे हैं। यह गीत देखने और सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है, जोकि भक्ति से उत्प्रोत है। यह गीत सुबह शाम हर वक्त गाया जाने वाला देवीगीत है। उम्मीद है कि आने वाले शारदीय नवरात्रि में मनोज लाल यादव का गाया हुआ यह देवी गीत खूब बजाया व सुना जाएगा। दुर्गा पूजा के समय हर पंडाल में यह गीत सुनाई देने वाला है।

गौरतलब है कि इस देवीगीत का गीत जितना ही सरल है, उतना ही इसका संगीत भी मधुर है, यानि कि गीत और संगीत दोनों बहुत ही कर्णप्रिय है। इस गीत को जहां मनोज लाल यादव ने माता जी की भक्ति में डूब कर गाया है, वहीं वीडियो में मनोज लाल यादव ने भक्तिमय प्रस्तुति दी है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस देवीगीत के गीतकार एसके आनंद यादव, संगीतकार राहुल यादव, परिकल्पना समर मोदी, वीडियो डायरेक्टर अनूप जी, एडीटर अजीत वर्मा, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव हैं। मेकअप निशान्त रावत ने किया है। डिजिटल पार्टनर मालती मीडिया हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *