भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है,

 

भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है,
लोकदल,

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार पाने के लिए आंदोलन का शरण लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ये बड़े ही शर्म की बात है।एक तरफ युवा को रोजगार देने वाली सरकार नौकरी का प्रमाण पत्र दे रही है और फोटो खिंचवाती है , तो दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं को पुलिस से लाठी मरवा रही है। लोकदल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पीसीएस प्री और आरओ..एआरओ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में छात्र आंदोलन प्रयागराज में यूपीपीएससी मुख्यालय के सामने आज दूसरे दिन भी समर्थन किया है। भाजपा के लोग एक देश एक चुनाव की बात तो करते है वह आज एक साथ परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं क्यों?नॉर्मलाइजेशन की यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार के लिए लूपहोल है। यह गलत परंपरा को जन्म देगी।
भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलित वंचितों अन्य वर्गों को सरकारी नौकरी को उनके पहुंच से दूर करने का प्रयास कर रही है। बेरोजगार युवाओं पर अत्याचार बंद करिए। छात्रों की मांग लोकदल की मांग है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *