बड़हलगंज बस स्टेशन से होकर बस संचालन का निर्देश

 

गोरखपुर: बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश निषेध होने के कारण निगम बसों को फोरलेन बाईपास पुल से संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों को कठिनाई हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव द्विवेदी ने इस मुद्दे पर लिखित शिकायत दी, जिसमें प्राइवेट वाहनों के फायदे और निगम व सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान की बात कही गई।

यात्रियों की सुविधा और निगम हित को ध्यान में रखते हुए सभी बसों को बड़हलगंज बस स्टेशन से होकर संचालित करने का आदेश दिया गया है। गोरखपुर से जाने वाली बसें गोला रोड होते हुए ओझवली पुल से संचालित होंगी और वापसी में इसी मार्ग का अनुसरण करेंगी।

बड़हलगंज बस स्टेशन पर तैनात कर्मियों को बसों की जानकारी दर्ज करने और मार्ग पत्र पर मोहर लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे बड़हलगंज से गोरखपुर और शाम 4:00 व 5:00 बजे गोरखपुर से बड़हलगंज के लिए बस संचालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *