शालू सिंह की फ़िल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

देसी गर्ल शालू सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’ का ट्रेलर हुआ ऑउट हो गया है, जिसे काफी सराहना मिल रही है। इस ट्रेलर को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है, जिससे काफी व्यूज यूट्यूब पर मिल रहा है। इस फ़िल्म का ट्रेलर बीफोरयू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म में शालू सिंह और दिग्गज अभिनेत्री किरण यादव की सास-बहू की अनोखी केमिस्ट्री दिखाई गई है, जोकि देखते ही बनता है।
इस फ़िल्म का निर्देशन टीआरपी किंग डायरेक्टर अजय कुमार झा ने किया है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के निर्माता जाने-माने प्रोड्यूसर संदीप सिंह, रामा प्रसाद हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। यह फैमिली ड्रामा से भरपूर फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है। इस फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी और संगीतकार ओम झा हैं।
इस फ़िल्म को लेकर शालू सिंह कहती है कि ‘अधिकतर बहुएं अपनी सास से परेशान रहती हैं, जोकि फिल्मों में दिखाया जाता है। ऐसे ही बहुत ही प्यारा कॉन्सेप्ट के साथ बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को भरपूर हंसाने और गुदगुदाने का काम करेगी। यह फ़िल्म दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बनाई गई है। इस फ़िल्म में काम करके बहुत मजा आया और हमारी सास बनी किरण यादव जी से मुझे बहुत सीखने को मिला है। मेरे हसबैंड के रोल में प्रेम सिंह के साथ बहुत बढ़िया तालमेल फिट बैठा है, जो हर किसी को अच्छा लगेगा। डायरेक्टर अजय झा सर हमेशा लीक से हटकर फिल्मों की मेकिंग करते हैं, जो दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ जाती है। उनके डायरेक्शन में काम करने का अलग ही एक्सपीरियंस है। फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है। उनकी जितनी तारीफ करूँ वह ही होगी। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थलों पर की गई है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *