एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज


माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नित नए गानों में अपने अभिनय प्रतिभा से चार चांद लगा देती हैं। इसी कड़ी में वह अपनी कातिल अदायगी के साथ बहुत ही प्यारा गाना लेकर आई हैं, जिसे अपनी मधुर आवाज में गाया है सिंगर खुशी कक्कड़ ने। यह भोजपुरी लोकगीत ‘एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गा कर शमाँ बाँध दी है। यह सांग देखने और सुनने में मन को मोहित कर रहा है। खुशी कक्कड़ की आवाज पर माही श्रीवास्तव अदाकारी देखते ही बन रहा है। इंडियन लुक में माही श्रीवास्तव अपनी नजाकत से सब पर जादू चला रही है और सबको दीवाना बना रही हैं।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक नई नवेली विवाहिता के दिल का दर्द ऐसा बढ़ गया है कि वह अपने पिया से नाराजगी बयाँ करते हुए नजर आ रही हैं। आलम यह है कि उसका पति खूबसूरत पत्नी के रहते हुए भी किसी और से आशिकी कर रहा है। जिस पर पत्नी एतराज जता रही है। इस सिचुएशन पर बनाया गया यह सांग हर किसी के मन को भा रहा है।
इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति उलाहना देते हुए कहती हैं कि…
‘करीले सवाल त छनक जाला हो, दिया लेखा पिया भभक जाला, प्यार बांटत तारा बहरे हमके फील हो गईल, राजा सीना में तोहार कबो दिल हो गईल हो, एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ अविनाश आर्या ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रितिक, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *