गीडा थाना क्षेत्र के केवला सुंदर रोड पर स्थित गौरी शक्ति कपूर नाम की दुकान से रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा नगदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया गया । पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है ।
ग्राम साथीपार निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, दिनाँक 4 दिसम्बर की रात्रि को चोरो ने उनकी दुकान से कैशबॉक्स में रखे 10 हजार रुपये, हेलेमट, वाटर हीटर बर्तन, 3 गत्ता कपूर और बैग में रखा गाडी का कागज चुरा लिया था । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
Leave a Reply