हाईस्कूल फेल मोटरसाइकिल चोर गैंग सरगना सहित तीन आरोपी अरेस्ट,6 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा बरामद,
गोरखपुर: रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग का सरगना सहित तीन आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने अरेस्ट किया.
उनके कब्जे से मौके पर 6 मोटरसाइकिल और एक अवैध असला बरामद हुआ. शातिर चोर असलहे के दम डरा,धमकाकर ,बाइक लेकर भाग जाते थे.
एसपी रेलवे ने बताया कि चोरो का सरगना हाईस्कूल फेल है. वह अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करते थे और अपना शौक पूरा करने के लिए अपने खर्चे के लिए उसे सस्ते दामों में बाहर लेजाकर बेचते थे.
और आसपास गाड़ी बनाने वाले मैकेनिक से भी मिले रहते थे जिनको यह लोग बाइक का पार्ट भेजते थे.
गोरखपुर जीआरपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना ने बताया कि जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम द्वारा गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने जाने यात्रियों के साथ आये दिन लूट/चोरी की घटना को देखते हुए. टीम लगाई गई थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन गोरखपुर के प्लेट फार्म नं0, 09 के पार्किंग स्थल के MRF सेन्टर के पास से 03 अभियुक्तों ,आशीष सोनकर पुत्र सेवालाल सोनकर उम्र 20 वर्ष , व ,शिवेन्द्र जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासीगण चौरी पिपरहिया थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर , बिट्टू सोनकर पुत्र मेवालाल सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी बालखुर्द ढूढीचौरा थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया.इनके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूट/चोरी की 6 मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये है जिसे बरामद किया गया.
मोटरसाइकिल चोरी और अवैध असलहा मिलने पर इन अभियुक्तों के खिलाफ, मु0अ0सं0 05/2025 धारा 305 बी बीएनएस व , मु0अ0सं0 07/25 धारा 305 बी बीएनएस जीआरपी थाना गोरखपुर में पंजीकृत किया गया.और एक मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देवरिया में मु0अ0सं0 769/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत था व अन्य बरामदगी के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जीआरपी थाना गोरखपुर में मु0अ0सं0 08/25 धारा 317(2), 317 (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
एसपी जीआरपी ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा रेलवे स्टेशन व जनपद में भीड़ भाड़ वाले स्थानों से भीड़ भाड़ का लाभ उठाकर चोरी छिपे मोटरसाइकिलें चोरी करते हैं .चोरी की मोटरसाइकिलों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ न0 9 पार्किंग के पास MRF सेन्टर जहां कूड़ा फेका जाता है वहीं पर छुपा देते हैं.मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों का नम्बरप्लेट बदल कर बाहर ले जा कर बेच देते हैं. चोरी कियें गये वाहन से अन्य छोटे मोटे अपराघ भी करते हैं. अवैध तमंचा के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि, जब पकड़े जाने का भय होता था तो इसी अवैध असलहे को दिखाकर डराते , धमकाते थे,और भाग जाते थे.
एसपी जीआरपी ने बताया कि, पूछताछ में पता चला कि, मुख्य अभियुक्त आशीष सोनकर उपरोक्त 09 तक पढा लिखा है. व अन्य अभियुक्त शिवेन्द्र जायसवाल द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 10 तक पढ़ा लिखा है .वह पहले RTO कार्यालय के पास चाय की दुकान लगाता था व अभियुक्त बिड्डू सोनकर द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 12 तक पढ़ा लिखा है. वह लोग 3-4 महीने पहले से ही मोटरसाइकिल चोरी करने लगे थे. और बताया गया कि हम लोग रेलवे स्टेशन गोरखपुर व जनपद गोरखपुर के भीड़ भाड़ वाली जगहों से मौका देखते हुए चोरी छिपे बचते बचाते मोटरसाइकिलों को चुराकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ न0 9 पार्किंग के पास MRF सेन्टर जहां कूड़ा फेका जाता है वहीं पर छुपा देते हैं. इसके बाद मौका देखकर हम लोग चोरी की हुई मोटरसाइकिलों की नम्बरप्लेट बदल कर बाहर ले जा कर बेच देते हैं.
एसपी जीआरपी ने बताया कि जिन लोगों को बेचते हैं उनके बारे में जानकारी भी रखते थे.और यह लोग छोटे मोटे अपराध भी चोरी की मोटरसाइकिल से करते हैं.चोरी की मोटरसाइकिलों को गांव में भी किसी खरीददार को खोजकर बेंच देते थे .व मोटरसाइकिल मकैनिक से भी सम्पर्क रखते थे .और उनको जरुरत के हिसाब से चोरी की हुई मोटरसाइकिलों के पार्टस बेंचते थे .इसके अलावा कोशिश करते थे कि कोई नेपाल का खरीददार मिल जाये जिसमे हम लोगों को ज्यादा पैसे मिल जाए . जिससे जायदा फायदा होता था.
Leave a Reply