जनकल्याणकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैमिष त्रिपाठी ने दिया जिला अधिकारी को ज्ञापन

प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे जो कि गोरखपुर से वाराणसी व इलाहाबाद की जहां दूरी कम करती है वही संतकबीरनगर आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर को आपस मे जोडकर विकास की नई इबारत लिखेगी।

इस योजना के लिए यूपीडा के द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस परियोजना में किसानों को दिये  गये मुवावजे से अधिक की भूमि का अधिग्रहण किया गया । इस संदर्भ में पीड़ित किसानों के द्वारा उपजिलाधिकारी खजनी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगा।आज जिलाधिकारी को इस प्रकरण के संदर्भ में जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैमिष त्रिपाठी तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया है। आशा है की किसानों के हित में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय सही निर्णय लेंगे तथा किसानों की भूमि को पैमाइश करवा कर उचित मुवावजा दिलाने का प्रयास करेंगे। अगर ऐसा नही होता हैं तो किसान आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे , जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *