गोरखपुर।गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम मैं आर्गन पर ‘आज की रात’ गाना पर म्यूजिक बजाकर पृथु शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन किया और वाहवाही लूटी।
लोहिया इनक्लेव प्रथम के निवासी अवनीश शुक्ला के पुत्र पृथु शुक्ला ने शनिवार को गोरखपुर महोत्सव में टैलेंट हंट कार्यक्रम 347 प्रतियोगियों में से चयनित 17 प्रतिभाओं में आर्गन पर प्रस्तुति देने वाले अकेले कलाकार थे। पृथु के शानदार प्रस्तुति पर पूरा पान्डाल झूम उठा। इसके लिए महोत्सव समिति के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।
पृथु की इस उपलब्धि पर लोहिया इनक्लेव प्रथम के अध्यक्ष सीमा पान्डेय, सचिव निशा राय, प्रबन्धक आशीष मिश्रा, संजय पान्डेय, रामविजय त्रिपाठी, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, निखिलेश मल्ल, राजीव पान्डेय, धीरेन्द्र चन्द, अजय चन्द, अजीत राज सहित सभी निवासीगण, मित्रों और परिवार के लोग प्रियंका शुक्ला, सविता शुक्ला, हृदया त्रिपाठी,नीलू त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, साल्वी शुक्ला, रिसु, रजनीश शुक्ला, उत्तम दूबे एवं दादी शोभा देवी शुक्ला ने खुशी व्यक्त किया है।
Leave a Reply