एक दो नहीं पांचवीं बार शालू सिंह कर रही हैं प्रेम सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग

खूबसूरत अदाकारा भोजपुरिया क्रश शालू सिंह इन दिनों सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह आजकल काफी चर्चा में हैं, कभी फिल्मों की टीआरपी को लेकर, तो कभी एक ही निर्माता की कई फिल्मों में काम करने को लेकर, तो कहीं एक ही डायरेक्टर के निर्देशन में कई फिल्मों में अभिनय करने को लेकर… और अब वह एक्टर प्रेम सिंह के साथ बैक टू बैक पांच फिल्मों की शूटिंग करने को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
बता दें कि इन दिनों शालू सिंह एक्टर प्रेम सिंह के साथ पांचवीं बार भोजपुरी फिल्म ‘रील वाली बहू’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें केंद्रीय भूमिका में एक बार फिर वे दोनों स्टार बतौर नायक-नायिका नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर टीआरपी किंग निर्देशक अजय झा के निर्देशन में की जा रही है। सबसे बात यह है कि निर्देशक अजय झा इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं। इस फिल्म में शालू सिंह टाइटल रोल प्ले कर रही हैं और उनके हसबैंड की भूमिका प्रेम सिंह निभा रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर फुल टू धमाल मचाने वाली है। इसी के साथ एक बार फिर शालू सिंह देसी लुक में अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीतने वाली हैं।
गौरतलब है कि टीआरपी किंग डायरेक्टर अजय झा के निर्देशन में कई हिट फिल्में करने के साथ ही एक्ट्रेस शालू सिंह लगातार पाँचवीं बार प्रेम सिंह के फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में शालू सिंह के पति के किरदार में प्रेम सिंह हैं और सास की भूमिका में कंचन मिश्रा हैं। इसके पहले शालू सिंह और प्रेम सिंह की दो भोजपुरी फिल्में ‘सास अनाड़ी बहू खिलाड़ी’ और ‘हम साथ साथ हैं’ रिलीज़ हो चुकी हैं, जिसे हाईएस्ट टीआरपी मिली थी। वहीं दो भोजपुरी फिल्में रिलीज को तैयार है और यह पाँचवीं फ़िल्म ‘रील वाली बहू’ की शूटिंग जोर शोर शुरू है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *